Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कौन-सी ट्रेन आ रही है?’ शताब्दी एक्सप्रेस जैसे हॉर्न वाली बाइक पर राजस्थान पुलिस का एक्शन, वीडियो वायरल

Loud Bike Horn : राजस्थान के हनुमानगढ़ में सर्किल इंस्पेक्टर ने शताब्दी एक्सप्रेस जैसे हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक को सीज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 05, 2026 | 09:48 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan Police Viral Video : नोएडा, दिल्ली-NCR और देश के कई शहरों में लोग अक्सर ऐसे बाइक सवारों से परेशान रहते हैं, जिनकी गाड़ियों में हाई-प्रेशर हॉर्न लगे होते हैं। ये हॉर्न सामान्य बाइक के हॉर्न से कहीं ज्यादा तेज आवाज करते हैं, जो कभी-कभी कार या ट्रेन के हॉर्न जैसे लगते हैं।

सड़क पर ड्राइविंग के दौरान इससे न सिर्फ चिड़चिड़ापन बढ़ता है, बल्कि हादसे का खतरा भी रहता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी होती है, लेकिन राजस्थान पुलिस ने इस बार सख्ती दिखाकर मिसाल पेश की है।

‘शताब्दी एक्सप्रेस आ रही है?’

वायरल वीडियो राजस्थान के हनुमानगढ़ का बताया जा रहा है, जहां सर्किल इंस्पेक्टर अनिल चंदा ने एक स्प्लेंडर बाइक को रोका। बाइक में हाई-प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था, जिसकी आवाज ट्रेन जैसी आ रही थी।

हॉर्न बजाकर इंस्पेक्टर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “कौन-सी बाइक आ रही है, शताब्दी एक्सप्रेस?” जांच में सामने आया कि बाइक में सिर्फ हॉर्न ही नहीं, बल्कि ऊंचा टायर लगाया गया था, पीछे की नंबर प्लेट गायब थी और नीली-लाल हेडलाइट भी लगी हुई थी, जो नियमों के खिलाफ है। इंस्पेक्टर ने बाइक सवार से कागजात मांगे, लेकिन वह ड्राइविंग लाइसेंस, RC, बीमा और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट में से कुछ भी नहीं दिखा सका।

ये खबर भी पढ़ें : वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा का छलका दर्द, पति पर अफेयर का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

सीज हुई बाइक, यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इसके बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर बाइक को सीज कर दिया गया। इंस्पेक्टर का “लगता है इंजीनियर हो” वाला डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है “ये कौन-सी ट्रेन आ रही है?”, तो कोई पुलिस की सख्ती की तारीफ कर रहा है।

सर्किल इंस्पेक्टर अनिल चंदा ने कैप्शन में साफ लिखा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत अवैध मॉडिफिकेशन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दे रहा है।

Rajasthan police action high pressure horn bike shatabdi express sound illegal modification viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 09:48 PM

Topics:  

  • Traffic Challan
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.