QR कोड पेमेंट में नया स्कैम? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच्चाई और बचाव के तरीके
UPI Fraud : इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में QR कोड स्कैम का दावा किया गया है, जिसमें 150 रुपये की जगह 15,000 रुपये कटने की बात कही गई है। हालांकि वीडियो में कुछ तकनीकी खामियां भी सामने आई हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Payment Request Scam : डिजिटल इंडिया के दौर में UPI और QR कोड पेमेंट ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी है। एक समय था जब QR कोड से पेमेंट को सबसे सुरक्षित तरीका माना गया। आज भी यह काफी हद तक सुरक्षित है, लेकिन ठग नए-नए तरीके ढूंढकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते रहते हैं।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर संकेत प्रकाश खंडागले (@spiktec_) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने QR कोड स्कैम को एक काल्पनिक कहानी के जरिए समझाने की कोशिश की है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति ऑटो चालक को 150 रुपये देने जाता है, लेकिन उसके खाते से 15,000 रुपये कट जाते हैं।
ठगी के नए तरीके से फंसाने की कोशीश
वीडियो के मुताबिक, यह स्कैम पहले से प्रिंटेड साउंड बॉक्स या दुकानों पर रखी मशीन से नहीं होता, बल्कि मैनुअल पेमेंट या ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ के जरिए हो सकता है। कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि कुछ QR कोड सिर्फ पैसे लेने के लिए नहीं, बल्कि पेमेंट रिक्वेस्ट भेजने के लिए भी होते हैं।
अगर स्क्रीन पर “Collect Request”, “Approve” या “Pay Request” लिखा आए, तो बिना पढ़े पिन डालना भारी पड़ सकता है। हालांकि इस वीडियो में कुछ तकनीकी कमियां भी नजर आईं। जैसे स्क्रीन पर 150 रुपये ही दिख रहा था, 15,000 नहीं। यही बात कई यूजर्स ने कमेंट में उठाई है।
ये खबर भी पढ़ें : यशवंतपुर स्टेशन पर ट्रेन धोने वाले पाइप से बर्तन साफ करने का वीडियो वायरल, सेहत पर उठे सवाल
लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
6 फरवरी को पोस्ट की गई इस 58 सेकंड की Reel को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने कैश इस्तेमाल करने की सलाह दी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि समाधान कैश नहीं, बल्कि सतर्कता है।
पेमेंट करते समय राशि ध्यान से पढ़ें, किसी भी ‘रिक्वेस्ट’ को बिना समझे स्वीकार न करें और जल्दबाजी से बचें। तकनीक सुरक्षित है, बस उपयोग करते समय समझदारी जरूरी है।
