कनाडा के कॉन्वोकेशन में मां की पंजाबी चीयर बनी आकर्षण का केंद्र, वीडियो वायरल
Desi Mom Cheer : कनाडा के एक कॉन्वोकेशन समारोह में बेटी को डिग्री लेते देख मां ने पंजाबी अंदाज में ‘I love you’ कहकर चीयर किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Punjabi Mother Viral Video : कनाडा के एक कॉन्वोकेशन समारोह में खुशी और देसी अंदाज का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। इस वायरल वीडियो की असली स्टार सिर्फ ग्रेजुएट बेटी नहीं, बल्कि उनकी मां रहीं।
जैसे ही बेटी स्टेज पर डिग्री लेने पहुंची, दर्शकों के बीच से मां की जोशीली आवाज गूंज उठी- “I love you!” उनका खास पंजाबी लहजा और उत्साह वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान ले आया।
कॉन्वोकेशन समारोह में पंजाबी मां छाईं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Gursehaj Kaur ने शेयर किया है। क्लिप में वह पारंपरिक काले गाउन और मॉर्टरबोर्ड कैप में स्टेज पर चलती नजर आती हैं। जैसे ही वह प्रोफेसर के साथ फोटो के लिए पोज देती हैं, उनकी मां दर्शक दीर्घा से जोरदार चीयर करती हैं।
इतना ही नहीं, मां ने उन्हें डिग्री लेने के बाद डांस करने के लिए भी उत्साहित किया। इस अनफिल्टर्ड प्यार और गर्व ने पूरे माहौल को हल्का और यादगार बना दिया।
ये खबर भी पढ़ें : 10वीं के छात्र ने कॉपी में रखे 200 रुपये और लिखी शायरी, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो लोगों का दिल को छू रहा है
जहां कॉन्वोकेशन समारोह आमतौर पर औपचारिक और सधे हुए होते हैं, वहीं इस पल ने इसे खास बना दिया। गुरसेहज कौर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “Manifesting more moments like this,” जो इस खुशी को बखूबी बयान करता है।
सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जिंदगी छोटी है, इन पलों को जी भरकर जियो। 30 की उम्र में ऐसी मां होना सच में किस्मत की बात है।” यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर उस शख्स के दिल को छू रहा है जिसने कभी अपने माता-पिता का गर्व महसूस किया हो।
