बुलंदशहर की शिकारपुर पुलिस ऐसे बनाती है निर्दोष व्यक्तियों को अपना शिकार, वायरल हुआ वीडियो
सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस का एक शर्मनाक कारनामा सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि पुलिस ने युवक को फसाने के लिए उसकी कार में तमंचा रख दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस का एक शर्मनाक कारनामा सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि पुलिस ने युवक को फसाने के लिए उसकी कार में तमंचा रख दिया। इतना ही नहीं इसके बाद पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा रखने के जुर्म में जेल भी भेज दिया है।
पूरा मामला बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां युवक की कार में पुलिस ने अवैध तमंचा रखकर उसे इल्लीगल आर्म्स रखने के आरोप में जेल भेज दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोमवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद यह दावा और पुख्ता होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो बीती 21 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से कई पुलिसकर्मी एक कार को रोककर खड़े हुए हैं। इतने में एक पुलिसकर्मी बाइक के बैग से सफेद कागज में लिपटी हुई कट्टानुमा कोई चीज युवक की कार में रख रहा है। युवक अमित के पिता ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बार हाजमोला खाकर यूक्रेनी महिला ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन, वायरल वीडियो देख हंस पड़े लोग
जयपुर पुलिस घोड़े पर करती दिखी गश्त, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछ लिया- पेट्रोल बचाया जा रहा है क्या?
बिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
लखनऊ में स्कूटी पर बैठकर कुत्ता घुमाते दिखे अंकल, वीडियो देख लोग बोले- असली नवाब ऐसे ही होते हैं
Bulandshahr, Uttar Pradesh: “On the 21st, the police stopped my son’s car in the market, planted a gun in it, and then sent him to jail, falsely accusing him…” says the victim’s family https://t.co/dL1Kxn0MNp pic.twitter.com/0cUg8ZWCqO — IANS (@ians_india) August 5, 2024
युवक के पिता ने क्या कहा?
लड़के के पिता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए गए बयान में कहा है कि 21 तारीख को उनका बेटा दावत खाकर वापस आ रहा था। शिकारपुर पुलिस थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने बाजार में गाड़ी रोकी और उसमें जबरदस्ती तमंचा रख दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निर्दोष को दोषी बनाते हुए चालान काटकर जेल भेज दिया। इस दौरान युवक के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ और बलुंदशहर एसएसपी को ईमानदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ से सामने आया था ऐसा कारनामा
इससे पहले सिंतबर 2023 में भी उत्तर प्रदेश पुलिस का एक ऐसा ही कारनामा सामने आया था। तब मेरठ में पुलिस ने एक शिक्षक की बाइक में अवैध तमंचा रखकर उसे जेल भेज दिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।
