इटली में हाईवे पर लुटेरों का तांडव, कैश वैन लूटने के लिए फिल्मी स्टाइल में फोड़े बम, लूट का VIDEO आया सामने
Italy Armored Cash van Attack: सोमवार सुबह दक्षिणी इटली में आर्मर्ड कैश वैन पर हमले के दौरान फायरिंग हुई। हमलावरों ने ट्रैफिक ब्लॉक किया, हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
- Written By: अक्षय साहू
इटली में बख्तरबंद कैश वैन पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Italy Money Heist Fails: सोमवार सुबह दक्षिणी इटली में एक हाईवे पर तब अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोगों ने एक आर्मर्ड कैश वैन पर लूट की कोशिश की गई और उसके दौरान सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी हुई। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध गिरफ्तार भी किए गए। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आर्मर्ड वैन बैटिस्टोली (BTV) नामक एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी द्वारा संचालित की जा रही थी, जो कैश ट्रांसपोर्ट का काम करती है। शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावरों ने बहुत ही सुनियोजित योजना के तहत वैन को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने हाईवे पर एक वैन में आग लगा कर रास्ता रोक दिया, जिससे आर्मर्ड वैन को रुकना पड़ा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इटली की मिलिट्री पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
जैसे ही स्थिति बिगड़ी, इटली की मिलिट्री पुलिस काराबिनिएरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावरों के साथ फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान हमलावरों की चलाई गई एक गोली पुलिस सर्विस वाहन की विंडशील्ड पर लगी, लेकिन किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
Italy — An armed gang attacked a BTV armored van on the SS 613 highway between Lecce and Brindisi in Puglia, using explosives and exchanging gunfire with responding Carabinieri. No injuries were reported, and two suspects were detained.pic.twitter.com/8MSAJssslH — Brandon Straka #WalkAway (@BrandonStraka) February 9, 2026
पड़ोसी वाहनों में लगे कैमरों और बाद में जांच में उपलब्ध फुटेज में कम से कम छह नकाबपोश हमलावर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ ने सफेद ओवरऑल पहने थे और उनके पास हथियार थे। फुटेज से लगता है कि वे आपस में संवाद और समन्वय कर रहे थे। जांचकर्ताओं के अनुसार, समूह ने ट्रैफिक रोकने के लिए कई वाहन इस्तेमाल किए और आर्मर्ड वैन को रोकने के लिए वैन में धमाका किया।
लाख कोशिशों के बाद भी लूट असफल
इस नाटकीय ऑपरेशन के बावजूद लूट सफल नहीं हो सकी और हमलावर कैश प्राप्त करने में नाकाम रहे। भागते समय, संदिग्धों ने पास से गुजर रही गाड़ियों को हाईजैक कर अपनी जल्दी में वापसी की।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि गैंग ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चमकती लाइट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया, ताकि वे आम पुलिस की गाड़ियों जैसा दिख सकें और शुरुआती हमले के दौरान आसानी से आगे बढ़ सकें।
यह भी पढ़ें: इटली में हाईवे पर लुटेरों का तांडव, कैश वैन लूटने के लिए फिल्मी स्टाइल में फोड़े बम, लूट का VIDEO आया सामने
घटना के एक घंटे से भी कम समय में, लेसे में काराबिनिएरी के प्रांतीय कमांड ने दो संदिग्धों की गिरफ्तारी की घोषणा की। बाकी समूह के सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह गैंग इलाके में सक्रिय ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
