Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बहन है मेरी…सुनते ही आगबबूला दारोगा जी, रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, VIDEO पर लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ में रेस्टोरेंट पहुंचा दरोगा अचानक से एक टेबल पर जाकर पहुंचता है और लोगों से पूछताछ करने लगता है इसके बाद धीरे-धीरे बहस शुरू हो जाती।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 29, 2025 | 04:57 PM

पुलिस दरोगा ने रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Restaurant Daroga Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। यह वीडियो किसी रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है, जहां सब कुछ सामान्य चल रहा था। एक मेज पर एक लड़का और लड़की बैठे थे, तभी अचानक यह शांत पल तनाव और हंगामे में बदल गया। वीडियो में वर्दी पहने एक दारोगा को इन दोनों से बदसलूकी करते देखा जा सकता है। यह पूरा सीन, जिसमें दारोगा का रिएक्शन, लड़के का जवाब और लड़की का बीच में बोलना शामिल है, अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के अंदर एक युवक और युवती शांति से बैठे हैं। उनके टेबल पर खाने-पीने का सामान भी रखा है। माहौल बिल्कुल सामान्य लग रहा है, लेकिन तभी कुछ पुलिसकर्मी अंदर आते हैं। उनके साथ एक दारोगा भी होता है। कैमरे में कैद हुए सीन के मुताबिक, दारोगा सीधे उस टेबल के पास जाता है जहां लड़का-लड़की बैठे थे और उनसे सवाल-जवाब करना शुरू कर देता है।

भाई बहन रेस्टोरेंट में बैठे हुए दरोगा जी वाला पार्ट-2 वीडियो ये रहा बहन ने रिकॉर्ड किया था https://t.co/CnFlTKWikK pic.twitter.com/2KhQpcNOAA — Ranjan Singh 🇮🇳 (@RanjanSinghh_) October 28, 2025

बहन बताने पर क्यों भड़का दारोगा?

वीडियो में दारोगा को लड़के से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “ये लड़की कौन है तुम्हारे साथ?” इस पर लड़का थोड़ा असहज होकर जवाब देता है, “सर, बहन है मेरी।” हैरानी की बात यह है कि दारोगा यह जवाब सुनकर शांत होने के बजाय नाराज हो जाता है। वह लड़के से सवाल करता है, “बहन शब्द पर इतना जोर क्यों दे रहा है?” लड़का जब कुछ कहने की कोशिश करता है, तो दारोगा उसे बीच में ही टोक देता है और ऊंची आवाज में डांटने लगता है।

यूजर्स बोले- ‘इसे सस्पेंड करो’

मामला यहीं नहीं रुका। जब साथ बैठी लड़की बीच में बोलती है और अपने बचाव में कुछ कहना चाहती है, तो दारोगा का गुस्सा और बढ़ जाता है। वह उस पर भी चिल्लाने लगता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि माहौल अचानक गरमा जाता है और रेस्टोरेंट में मौजूद दूसरे लोग भी यह पूरा दृश्य देख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शराब की ऐसी तलब! सिर पर पट्टी, हाथ में यूरिन बैग… अस्पताल से सीधे ठेके पहुंचा मरीज, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि “क्या ऐसे ही जनता से पेश आता है पुलिस वाला?” एक यूजर ने लिखा, “इस पुलिस वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है तमीज नहीं सीखी इस दारोगा ने घर वालों से” वहीं एक और यूजर ने मांग की कि, “इस पुलिस वाले को सस्पेंड कर देना चाहिए।”

(नोट- यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है नवभारत इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

Police daroga misbehaved with couple in restaurant viral video social media reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 09:23 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Viral News
  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

Bihar Election: शहाबुद्दीन के गढ़ में योगी की ललकार, ओसामा का नाम लिए बिना कहा- ‘जैसा नाम वैसा काम’

2

Bihar Election 2025: पूर्णिया में बोले PK ‘लालू-नीतीश ने बिहार को मजदूर बनाया, अब बदलाव का वक्त है’

3

तेजस्वी ‘जननायक’ नहीं? RJD में ही छिड़ गई बहस, अब्दुल बारी सिद्दीकी बोले- ‘अभी टाइम लगेगा’

4

‘मोदी देश को लूट रहे, एनआरकी है’, भाई वीरेंद्र का BJP पर तीखा हमला, पंचायत सचिव विवाद क्या कहा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.