Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्कूल की दोस्त ने उड़ाया पिज्जा डिलीवरी बॉय का मजाक, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

Pizza Delivery Boy : स्कूल की दोस्त द्वारा पिज्जा डिलीवरी बॉय का मजाक उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग कड़ी नाराजगी जता रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 03, 2026 | 04:12 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

School Friend Mocked : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में सड़क पर एक पिज्जा डिलीवरी बॉय की अचानक उसकी स्कूल टाइम की दोस्त से मुलाकात हो जाती है। दोस्ती की गर्मजोशी के बजाय यहां मजाक और तंज देखने को मिलता है।

लड़की तुरंत कैमरा ऑन कर लेती है और वीडियो बनाना शुरू कर देती है। वह हंसते हुए कहती है कि यही वह लड़का है, जो स्कूल के दिनों में सबको पढ़ाई और मोटिवेशन से जुड़े मैसेज और रील्स भेजता था, लेकिन आज डोमिनोज में पिज्जा डिलीवर कर रहा है।

A pizza delivery boy met his school-time female friend on the road…
She started recording and mocked him: “You used to motivate everyone in school… and now you’re delivering pizza?”
Then she said she’ll send the video to other friends too. She laughed… but didn’t think for a… pic.twitter.com/hkSzH04O6x — Saffron Chargers (@SaffronChargers) January 29, 2026

सम्बंधित ख़बरें

NH-68 पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर…हाईवे पर 200 मीटर दूर तक फैली आग, सामने आया ‘मौत’ का खौफनाक VIDEO

बीच सड़क पर बाघ को रोका, फिर मोबाइल निकालकर बनाने लगे वीडियो; ताडोबा प्रशासन ने दर्ज किया केस

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO

मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस

पिज्जा डिलीवर करने पर स्कूल की दोस्त ने उड़ाया मजाक

वीडियो में लड़की बार-बार तंज कसते हुए उससे पूछती है, “डोमिनोज वाले बनकर कैसा फील हो रहा है?” और “स्कूल की याद आती है ना?” वह यह भी कहती है कि वह इस वीडियो को अपने बाकी दोस्तों को भेजेगी। लड़की लगातार हंसती रहती है, जबकि लड़का शांत नजर आता है और कोई जवाब नहीं देता।

वीडियो देखकर साफ लगता है कि लड़की को इस बात का जरा भी एहसास नहीं है कि वह किसी की मेहनत, संघर्ष और सम्मान का मजाक बना रही है। मेहनत करके ईमानदारी से काम करना शर्म की बात नहीं है, बल्कि किसी के हालात पर हंसना और उसे नीचा दिखाना ज्यादा शर्मनाक माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : पापा की खामोश केयर: एक हाथ से स्कूटी चलाते पिता, बेटी को संभालते दिखा अनमोल रिश्ता

कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने लड़की के व्यवहार की कड़ी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, “वह एक दोस्त के रूप में, एक इंसान के रूप में और एक महिला के रूप में असफल रही।” वहीं दूसरे यूजर ने पिज्जा डिलीवरी बॉय का समर्थन करते हुए लिखा, “यह लड़का असली हीरो है।

ईमानदारी से मेहनत कर रहा है। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि लड़का अपने परिवार की जरूरतों के लिए मेहनत कर रहा है, जबकि लड़की मजाक उड़ा रही है। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर ‘dignity of labour’ यानी श्रम के सम्मान की बहस को एक बार फिर सामने ले आया है और लोगों को यह याद दिला रहा है कि हर मेहनत इज्जत के काबिल होती है।

Pizza delivery boy mocked by school friend viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 08:46 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.