Pithoragarh Viral Video: पहाड़ी सड़क पर भिड़े दो हिमालयन भालू, कार सवार ने रिकॉर्ड किया रोमांचक नजारा
Himalayan Bears Fight : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ी सड़क पर दो हिमालयन भालुओं की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। कार में बैठे शख्स ने इस दुर्लभ और खतरनाक नजारे को कैमरे में कैद किया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bear Fight on Road : उत्तराखंड का पिथौरागढ़ अपनी खूबसूरत वादियों, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां दूर-दूर तक फैले जंगल, घुमावदार सड़कें और शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करते हैं। लेकिन इन पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों की मौजूदगी भी आम बात है।
कई बार संकरी सड़कों पर तेंदुए, हिरण और भालू जैसे जानवर दिखाई दे जाते हैं। इस बीच अब पिथौरागढ़ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में दो विशाल हिमालयन भालू आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
A rare scene of Intense battle caught on camera! Two Himalayan black bears spotted fighting in Thal–Didihat, Pithoragarh. 🐻💥
📹: #GhumakkadPahadi #Uttarakhand” pic.twitter.com/uk4KEc1VMG — Mohan Pargaien IFS🇮🇳 (@pargaien) May 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरी छोटी बहन की तरह छोड़ूंगा’, कैब ड्राइवर की बातों ने जीता दिल; वायरल वीडियो देख लोग बोले- ऐसे ड्राइवर हर ज
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और ऑपरेटरों में जमकर मारपीट, चप्पुओं से एक-दूसरे पर किए वार; वीडियो वायरल
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
बीच सड़क लड़ते नजर आए दो भालू
वायरल वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी मोहन परगैयन ने शेयर किया है। उन्होंने इसे अद्भुत और दुर्लभ दृश्य बताया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मूल रूप से कुमाऊं जागरण के एक्स हैंडल से लिया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि रात के समय पहाड़ी सड़क पर दो भालू एक-दूसरे से लड़ रहे हैं।
कभी दोनों सड़क के बीच पहुंच जाते हैं तो कभी किनारे जाकर भिड़ते नजर आते हैं। दोनों का अंदाज बेहद आक्रामक दिखाई देता है। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हों।
ये खबर भी पढ़ें : Viral Lion Attack Video Truth: महिला के पास पहुंचा शेर, लेकिन वीडियो की सच्चाई निकली कुछ और
यह वीडियो प्रकृति की अनदेखी दुनिया की झलक
वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स कार के अंदर बैठा हुआ था, जिससे उसकी सुरक्षा बनी रही। अगर कोई व्यक्ति बाहर होता तो स्थिति खतरनाक हो सकती थी। यह दृश्य रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है, इसलिए आसपास काफी अंधेरा नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं और इसे बेहद रोमांचक बता रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगली जानवरों के ऐसे संघर्ष अक्सर क्षेत्रीय कब्जे, भोजन या प्रभुत्व को लेकर होते हैं। पिथौरागढ़ का यह वीडियो प्रकृति की अनदेखी दुनिया की झलक दिखाता है, जिसे आमतौर पर बहुत कम लोग देख पाते हैं।
