वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Highway Viral Video : सोशल मीडिया पर सड़क हादसों से जुड़े वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाईवे के बीचों-बीच बैठकर और खड़े होकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। आसपास से गाड़ियां गुजर रही हैं, लेकिन इन लोगों को न ट्रैफिक की चिंता है और न ही अपनी सुरक्षा की।
कुछ सेकंड की तस्वीर या वीडियो के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं। यह नजारा देखने के बाद साफ समझ आता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत किस हद तक लोगों की सोच को प्रभावित कर रही है।
“Marna hai kya, road pe gaadi na chalayein?” ~”itna bada khaali road nahi dikhta kya?” This is the civic sense of our so-called educated ganwars clicking photos right in the middle of roads/highways. if any accident happens everyone will only blame the drivers. pic.twitter.com/tOSio0F6eA — DEEWAN. (@Spoof_Junkey) January 31, 2026
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Spoof_Junkey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में सवाल उठाया गया है कि क्या हमारी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता सच में बढ़ी है? वीडियो में दिख रहे लोग देखने में पढ़े-लिखे लगते हैं, लेकिन उनका व्यवहार इसके उलट नजर आता है।
हाईवे जैसी जगह, जहां तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं, वहां बैठकर फोटो खिंचवाना बेहद खतरनाक हो सकता है। एक छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है, जिसमें न सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले लोग बल्कि निर्दोष ड्राइवर और राहगीर भी चपेट में आ सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Budget 2026 पर फिर छाया मिडिल क्लास, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़; देखें मजेदार MEMES
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इस हरकत को बेवकूफी भरा और गैर-जिम्मेदाराना बताया। कुछ लोगों ने कहा कि आजकल कंटेंट के लिए लोग अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं।
वहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या इतनी बड़ी सड़क खाली नहीं दिखती या हाईवे को फोटोशूट की जगह समझ लिया गया है? यह वीडियो एक चेतावनी है कि सड़क सुरक्षा नियमों को हल्के में लेना कितना खतरनाक हो सकता है। जरूरत है कि लोग सोशल मीडिया की सनक से बाहर निकलें और अपनी व दूसरों की जान की कीमत समझें।