डिप्टी CM से लेकर केंद्रीय मंत्री तक की फजीहत, हर जगह जनता का विरोध-देखें Video
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का काफिला स्थानीय लोगों ने रोक लिया। आक्रोशित लोगों ने तोखन साहू को सड़क से आगे नहीं जान दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: Saurabh Pal
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का काफिला, प्रदर्शन करते लोग (फोटो-सोशल मीडिया)
बिलासपुरः पूरे उत्तर भारत में मानसून कहर बरपा रहा है। बारिश से सड़के उखड़ जा रहीं हैं। जगह-जगह जलजमाव हो रहा है। आम लोगों का जीवन बारिश से अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग सरकार के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री जनता के गुस्से का शिकार हो गए। अब इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस पार्टी मौज ले रही है।
मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिल बीच सड़क पर जनता ने रोक लिया। सड़क प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पास गया, लेकिन आक्रोशित लोग हटने को राजी नहीं हुए। जनता के सामने पुलिसकर्मी भी असहाय नजर आया।
भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर लिए मौज
सम्बंधित ख़बरें
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि जनता बहुत गुस्से में है। हर तरफ सड़कें उखड़ी हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की विष्णदेव साय सरकार तावड़े की पाठशाला में व्यस्त है। बघेल के अनुसार, खराब सड़कों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को वापिस लौटना पड़ा।
मैंने कहा था कि जनता बहुत ग़ुस्से में है. हर तरफ़ सड़कें उखड़ी हुई हैं.
लेकिन विष्णुदेव सरकार “तावड़े की पाठशाला” में व्यस्त है. कवर्धा में जनता का ग़ुस्सा आपने देखा. फिर दूसरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव का क़ाफ़िला जनता ने रोका, वो भी आपने देखा. अब केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू… pic.twitter.com/0RY9CtEjkP — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 11, 2025
ये भी पढ़ें- भाजपा से इस्तीफे के बाद बोले राजा सिंह- ‘हिंदुत्व ही मेरी पहली और आखिरी पहचान’
PWD मंत्री के जिले में भाजपा नेताओं की फजीहत
इतना ही नहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते कहा कि आपने कवर्धा की जनता गुस्सा आपने देखा। इससे पहले दूसरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव का काफिला जनता ने रोका था वो भी सब ने देखा। अब केंद्रीय मंत्री खातून को जनता ने रोका। ऐसा तब है, जब छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के मंत्री बिलासपुर जिले से ही आते हैं। कुल मिलाकर बघेल का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की जमकर फजीहत हो रही है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री अपने ही जिले की सड़कों को ठीक नहीं करवा पार रहे हैं।
