पुलिसकर्मी से छात्र बोला- आंसू गैस का इंतजाम नही है क्या..? वॉटर कैनन चली तो नाचने लगे छात्र; वीडियो वायरल
Students Water Cannon Dance : पटना में पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों का वॉटर कैनन के नीचे नाचना और पुलिस बैरिकेड पर मस्ती करना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Patna Protest Viral Video : NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में पटना में हुए Cockroach Janta Party (CJP) के प्रदर्शन से कई अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की है, जिसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करती है, लेकिन छात्र पीछे हटने के बजाय पानी की तेज बौछारों के बीच नाचने और गाने लगते हैं।
मौके पर मौजूद लोग भी उनका उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं। यह वीडियो X और इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया है और लाखों बार देखा जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
माता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
न्यूट्रल जगह पर आएं… सरकार के प्रस्ताव पर CJP ने रखी शर्त, PM मोदी पर लगाया गुमराह करने का आरोप
बिहार गजब है वहां पर वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ तो बिहारी उसमें भी झूम कर नाचने लगे 😂😂😂 pic.twitter.com/rCVvwhX2o8 — VIKRAM (@Gobhiji3) July 23, 2026
विरोध प्रदर्शन में वॉटर कैनन चला तो नाचने लगे छात्र
प्रदर्शन के दौरान सामने आए अन्य वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। एक वीडियो में कुछ छात्र पुलिस के बैरिकेड पर चढ़कर उसे झूले की तरह इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं, जबकि दूसरे वीडियो में प्रदर्शनकारी पुलिस की ओर से लगाए गए रस्सों के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं।
वहीं एक और वायरल क्लिप में एक प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से मजाकिया अंदाज में पूछता है, “आंसू गैस का इंतजाम किया है? पानी भी इस्तेमाल करते नहीं दिख रहे।”
इसके कुछ ही पल बाद पुलिस वॉटर कैनन चला देती है, जिसके बाद छात्र फिर से नाचने लगते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस दृश्य पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ये सिर्फ बिहार में ही हो सकता है।”
ये खबर भी पढ़ें : स्कूल के सामने से गुजर रहे थे प्रदर्शनकारी, बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर बढ़ाया हौसला; VIDEO वायरल
विरोध प्रदर्शन में छात्रों की मस्ती का वीडियो वायरल
बता दें कि यह प्रदर्शन NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। इस आंदोलन की शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन के बाद इसे और गति मिली।
इसके बाद मुंबई, पटना समेत कई शहरों में पेपर लीक विरोध प्रदर्शन हुए, जहां अलग-अलग घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वायरल क्लिप्स ने आंदोलन को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है।
