पैरालाइज्ड ऑटो ड्राइवर ने गुरुद्वारे में माथा टेका, भावुक वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Paralysed Auto Driver Viral Video : एक पैरालाइज्ड ऑटो ड्राइवर का गुरुद्वारे में माथा टेकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Paralysed Auto Driver Offering Prayer : सोशल मीडिया पर एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैरालाइज्ड ऑटो ड्राइवर अपनी आस्था के लिए संघर्ष करता नजर आता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
वीडियो में दिखता है कि शारीरिक रूप से असहाय होने के बावजूद वह ड्राइवर अपने ऑटो से बाहर निकलता है और गुरद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। उसके हर कदम में कठिनाई साफ नजर आती है, लेकिन उसकी आस्था और हिम्मत उससे कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई देती है।
पैरालाइज्ड ऑटो ड्राइवर का प्रेरणादायक वीडियो
वीडियो की खास बात इसकी सादगी है। इसमें कोई दिखावा या बड़ा प्रदर्शन नहीं है, बल्कि एक इंसान और उसकी अटूट श्रद्धा का सच्चा दृश्य है। ड्राइवर बड़ी मेहनत से आगे बढ़ता है, झुककर माथा टेकता है और अरदास करता है।
सम्बंधित ख़बरें
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
बाइसन के पास जाना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला; खौफनाक VIDEO वायरल
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
इस दौरान उसकी हर हरकत यह दिखाती है कि उसके लिए यह पल कितना महत्वपूर्ण है। यह दृश्य उन लोगों के लिए एक बड़ी सीख बन गया है, जो छोटी-छोटी मुश्किलों में हिम्मत हार जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मेड को एयर कूलर गिफ्ट कर भावुक हुआ परिवार, खुशी से गले लग गई महिला, वीडियो वायरल
लोगों ने इसे विनम्रता और दृढ़ता की मिसाल बताया
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इसे विनम्रता और दृढ़ता की मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो हमें सिखाता है कि असली ताकत शरीर में नहीं, बल्कि मन और विश्वास में होती है।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इसने जीवन की छोटी-छोटी शिकायतों को छोटा बना दिया। यह वायरल वीडियो हमें याद दिलाता है कि सच्ची आस्था और हिम्मत के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
