Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी की ‘इस’ अदा पर फिदा हुई पाकिस्तानी लड़कियां

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Feb 08, 2024 | 11:41 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हाल ही में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सरफिरों पर नुकील कसने के बड़ा बयान दिया था जिसकी देश भर में खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब CM योगी अपने इस बयान को लेकर पकिस्तान (Pakistan) में भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

इस वक्त पाकिस्तान में आम चुनाव चल रहे हैं। जहां सत्ता और कुर्सी के खिंचा तानी चल रही है वहीं आर्थिक तंगी और मंहगाई से जनता का बुरा हाल है। खास कर महिलाओं में उनकी सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। ऐसे में पाकिस्तान की महिलाऐं (Pakistan Women) CM योगी ‘राम नाम सत्य’ वाले बयान की काफी प्रशंसा करते हुए नजर आई। 

CM योगी की ‘राम नाम सत्य’ Warning 

दरअसल, पाकिस्‍तान के नामी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने अपने देश में  महिलाओं से बातचीत का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि पड़ोसी देश की महिलाएं भारत की महिलाओं को दिए जाने वाले अधिकारों  की तारीफ कर रही हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना

असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ

हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण

CM योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो)

हाल ही में यूपी सीएम मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की की सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। अगर कोई महिला के साथ छेड़छाड़ करेगा तो पुलिस उसे अगले ही चौराहे पर पकड़ लेगी। उसका राम नाम सत्य हो जाएगा यानी उसको मार दिया जाएगा। 

महिलाओं ने दिया ऐसा रिएक्‍शन

पाकिस्‍तान की महिलाओं को भी योगी आदित्‍यानाथ की महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पसंद आ रही है। योगी के इसी बयान को लेकर पाकिस्‍तानी यूट्यूबर ने अपने देश में महिलाओं से बात की, जिसपर तरह-तरह के रिएक्‍शन देखने को मिले।  इस दौरान कई महिलाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए खुल कर बात की। 

पाकिस्तान में महिलाऐं (फाइल फोटो)

एक महिला ने कहा, ‘पाकिस्‍तान के मर्द औरत को केवल उसी का समझते हैं, जो चार दीवारी के अंदर रहती है। बाकी सबको तो ये गोश्‍त का टुकड़ा समझते हैं।’ एक अन्‍य युवती ने कहा कि हम जब घर से बाहर निकलते हैं तो कई लोग कमेंट पास करते हैं।  कोई माशाअल्लाह कहता है तो कोई बिरयानी की प्लेट व मिठाई जैसे शब्‍दों का प्रयोग करता है। 

ऐसे में पाकिस्तानी महिलाओं ने कहा की, भारत में महिलाएं ज्यादा आसानी से घर के बाहर घूमती हैं और नौकरी व रजनीति में हिस्‍सा लेती हैं। भारत में ऐसा इसलिए संभव है क्‍योंकि वहां मनचलों से सख्ती से निपटा जाता है। योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर ही पाकिस्तान में भी छेड़छाड़ ने वालों से निपटने के लिए किसी मजबूत लीडर की हमें जरूरत है। 

Pakistani women became fans of cm yogi on his statement on ram naam satya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2024 | 11:41 AM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.