एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी महिला की दो बार हुई सिक्योरिटी चेकिंग, बोली- ‘इंडिया का पासपोर्ट भी हमसे मजबूत’
Pakistani Woman Airport Security Check : यूके से नीदरलैंड्स की यात्रा के दौरान एक पाकिस्तानी महिला को एयरपोर्ट पर दो बार सिक्योरिटी चेक से गुजरना पड़ा। महिला ने कहा कि भारतीय पासपोर्ट ज्यादा मजबूत है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pakistani Passport Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी महिला एयरपोर्ट पर हुए अपने अनुभव को साझा करती नजर आ रही है।
महिला का कहना है कि उसे यूके से नीदरलैंड्स की यात्रा के दौरान दो बार अलग से सिक्योरिटी चेक से गुजरना पड़ा, जबकि बाकी यात्रियों को आसानी से जाने दिया गया। वीडियो में वह इस अनुभव को बताते हुए अपने देश के पासपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी सवाल उठाती दिखाई देती है।
नीदरलैंड्स के एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी महिला की डबल चेकिंग
वीडियो में महिला अपना नाम मुनीबा कशफ बताती है और कहती है कि जब वह यूके से नीदरलैंड्स जा रही थीं, तब एयरपोर्ट पर सिर्फ उन्हें ही रोककर अतिरिक्त जांच की गई।
उनके मुताबिक बाकी सभी यात्री बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ गए, लेकिन उन्हें अलग से चेकिंग के लिए रोका गया। महिला का कहना है कि इससे उन्हें काफी असहज और अपमानजनक महसूस हुआ।
ये खबर भी पढ़ें : डच दुल्हन ने राजस्थानी गाने पर किया शानदार डांस, मारवाड़ी दूल्हा देखता रह गया; वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तानी महिला बोली- इंडिया का पासपोर्ट हमसे ज्यादा मजबूत
महिला ने आगे बताया कि जब वह नीदरलैंड्स के एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो वहां भी उन्हें दोबारा रोक लिया गया, जबकि दूसरे यात्रियों को जाने दिया गया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि “लगता है इंडिया का पासपोर्ट भी हमसे ज्यादा मजबूत है।”
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। कई यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने पाकिस्तानी महिला के अनुभव पर सहानुभूति जताई, तो कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी।
