पाकिस्तानी आवाम ने फाड़े मरियम नवाज के कपड़े, सामने आया शर्मनाक VIDEO…तो मच गया बवाल!
Viral News: पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की चीफ मिनिस्टर मरियम नवाज के साथ शर्मनाक हरकत की गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
मरियम नवाज वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maryam Nawaz Viral Video: पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की चीफ मिनिस्टर मरियम नवाज के साथ शर्मनाक हरकत की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मरियम नवाज अपने ही प्रांत यानी पंजाब के किसी हिस्से के दौरे पर गई थीं। जहां अचानक ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच धक्का-मुक्की में मरियम नवाज की कमीज फट गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से फैलाया जा रहा है।
वीडियो में क्या कुछ दिखा?
जानकारी के मुताबिक, मरियम नवाज जब जनता के बीच में पहुंचती हैं तो लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्सुक हो जाते हैं। वहां पर भीड़ इतनी होती है कि संभल पाना भी मुश्किल लगता है। इसी अफरा-तफरी में मरियम नवाज की कमीज खिंचती है और कंधे के पास फट जाती है। वीडियो में वह उसे छिपाने की कोशिश करती हुई भी दिखाई देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
48 घंटे बाद शुरू होगी जंग! पाक के 60 दिन वाले ‘शांति प्लान’ पर फिरा पानी, क्या ईरान पर होगा सरप्राइज अटैक?
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
73 साल की दादी ने की पैराग्लाइडिंग, वायरल वीडियो ने लोगों को किया हैरान
लड्डू गोपाल को सैलून ले गई महिला, वायरल वीडियो पर छिड़ी आस्था बनाम दिखावे की बहस
मरियम नवाज के कपडे फाड़ दिया पाकिस्तान की आवाम ने 🤣🤣
ला खोल पिला क्वार्टर 😎🤣 pic.twitter.com/uBt8RZgqKQ — Arun Yadav (@ArunKoslii) October 15, 2025
यूजर्स कर रहे तरह-तरह के दावे
इस वाकये को सोशल मीडिया पर तमाम हैंडल्स पर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स द्वारा अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। वीडियो को एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए जितेन्द्र प्रताप सिंह @jpsin1 लिखते हैं कि मरियम नवाज के कपडे फाड़ दिया पाकिस्तान की आवाम ने। पाकिस्तान सरकार द्वारा गाजा पर डबल गेम खेले जाने पर पाकिस्तान की कट्टरपंथी जमात बेहद नाराज है।
मरियम नवाज के कपडे फाड़ दिया पाकिस्तान की आवाम ने पाकिस्तान सरकार द्वारा गाजा पर डबल गेम खेले जाने पर पाकिस्तान की कट्टरपंथी जमात बेहद नाराज है उधर कल ईरान के राष्ट्रपति ने भी कह दिया जिस ट्रंप ने मेरे देश पर बमबारी किया उस ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग… pic.twitter.com/kvOx7TGED6 — 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) October 15, 2025
जितेन्द्र प्रताप आगे यह भी लिखा कि उधर कल ईरान के राष्ट्रपति ने भी कह दिया जिस ट्रंप ने मेरे देश पर बमबारी किया उस ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कैसे कर सकते हैं। कई अन्य यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को जिंदा कर रहे हैं PK…10 साल का बच्चा बना पत्रकार, तो चक्कर खा गए रणनीतिकार, देखें VIDEO
डिस्क्लेमर: यह ख़बर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। नवभारतलाइडॉटकॉम इस वीडियो की सत्यता और इसके साथ किए जा रहे किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
