सांड से बचते-बचते फंसे दादा जी, ‘आगे कुआं पीछे खाई’ जैसा बना हाल; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Old Man vs Bull Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दादा जी सांड से बचते हुए ऐसी जगह फंस जाते हैं, जहां आगे-पीछे दोनों तरफ खतरा नजर आता है। यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
सांड से बचते हुए दादा जी फंसे, ‘आगे कुआं पीछे खाई’ जैसा वीडियो हुआ वायरल। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
Old Man Viral Clip : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सांड से बचने की कोशिश करते हुए ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जिसे देखकर हर किसी को बचपन की कहावत “आगे कुआं, पीछे खाई” याद आ जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि दादा जी जान बचाने के लिए जल्दी-जल्दी एक ऊंची जगह पर चढ़ जाते हैं, लेकिन वहीं फंस जाते हैं।
आगे खतरा और पीछे खतरा अब दादा जी कहां जाए। pic.twitter.com/pEh7efkPMe — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 12, 2026
दादा जी अजीब दुविधा- आगे सांड, पीछे खाई
वीडियो में साफ नजर आता है कि सामने सांड खड़ा है और नीचे उतरना खतरे से खाली नहीं है। वहीं जहां दादा जी खड़े हैं, वहां से अगर उनका पैर फिसल जाए तो नीचे गिरने का भी डर बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
बाइसन के पास जाना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला; खौफनाक VIDEO वायरल
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
यानी एक तरफ सांड का खतरा और दूसरी तरफ गिरने का डर-दोनों ही स्थितियां जोखिम भरी हैं। यह पूरा दृश्य इतना अनोखा है कि लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : पैरालाइज्ड ऑटो ड्राइवर ने गुरुद्वारे में माथा टेका, भावुक वीडियो ने जीता लोगों का दिल
पहले दादा जी को बचाओ, बाद में वीडियो बनाओ
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
कोई कह रहा है कि “पहले दादा जी को बचाओ, बाद में वीडियो बनाओ”, तो कोई इसे असली ‘आगे कुआं पीछे खाई’ का उदाहरण बता रहा है। हालांकि यह वीडियो हंसी जरूर दिलाता है, लेकिन यह भी सिखाता है कि ऐसी स्थिति में मदद करना ज्यादा जरूरी होता है।
