कैब में मिला iPhone 16, मालिक का इंतजार करता रहा ड्राइवर; लौटाने पर मिले ₹2,500

Ola Driver Honesty : मुंबई में एक Ola ड्राइवर की ईमानदारी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। कैब में मिला महंगा iPhone 16 उसने सुरक्षित रखा और मालिक से संपर्क होते ही खुद फोन लौटाने पहुंच गया।
Ola driver Meer Shaikh returned a passenger’s lost iPhone 16 and received ₹2,500 as a reward.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

iPhone 16 Found in Cab : मुंबई में एक Ola ड्राइवर की ईमानदारी की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। ड्राइवर को अपनी कैब में एक यात्री का महंगा iPhone 16 मिला। फोन उसके पास था, लेकिन काफी देर तक उसके मालिक से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बावजूद ड्राइवर ने फोन को अपने पास सुरक्षित रखा और उम्मीद की कि उसका मालिक जल्द ही उसे फोन करेगा।

आखिरकार फोन पर एक कॉल आई और ड्राइवर को उसके मालिक के बारे में पता चला। इसके बाद उसने फोन अपने पास रखने या किसी और तरीके से देने के बजाय खुद उसे वापस करने का फैसला किया। फोन लौटाने के बाद खुश हुए मालिक ने ड्राइवर को ₹2,500 इनाम के तौर पर दिए। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग ड्राइवर की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।

कैब में मिला iPhone 16 ड्राइवर ने मालिक को लौटाया

इस ड्राइवर का नाम Meer Shaikh बताया जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक, कैब में उन्हें एक यात्री का फोन मिला। देखने पर पता चला कि वह iPhone 16 था। ड्राइवर ने फोन के मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में कोई कॉल नहीं आई।

ऐसे में उनके लिए यह पता लगाना भी मुश्किल था कि फोन किस यात्री का है। उन्होंने फोन को सुरक्षित रखा और उसके मालिक के संपर्क करने का इंतजार किया। कुछ समय बाद आखिरकार फोन के मालिक का कॉल आ गया। बातचीत के दौरान पता चला कि फोन का मालिक Malabar Hill इलाके में था।

इसके बाद Meer Shaikh ने खुद वहां जाकर फोन लौटाने का फैसला किया। वीडियो में वह फोन उसके असली मालिक को वापस करते हुए नजर आते हैं। फोन लेते समय मालिक ने ड्राइवर का धन्यवाद किया और कहा कि वह खुद फोन लौटाने के लिए आए, इसके लिए वह उनके आभारी हैं। ड्राइवर ने भी बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया कि इसमें धन्यवाद की कोई बात नहीं है।

लोगों ने की ड्राइवर की ईमानदारी की तारीफ

फोन वापस मिलने के बाद मालिक ने Meer Shaikh को ₹2,500 दिए। ड्राइवर ने इसे ईमानदारी की कद्र बताया। उनका कहना था कि ईमानदारी को इसी तरह सम्मान मिलना चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

कई लोगों ने कहा कि महंगा फोन मिलने के बावजूद उसे अपने पास रखने के बजाय उसके मालिक तक पहुंचाना बड़ी बात है। एक यूजर ने ड्राइवर की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की ईमानदारी को सलाम करना चाहिए। वहीं वायरल वीडियो पर कई अन्य लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं आज भी लोगों के बीच भरोसा और इंसानियत कायम होने की उम्मीद जगाती हैं।

Ola driver Meer Shaikh returned a passenger’s lost iPhone 16 and received ₹2,500 as a reward.
गुरुग्राम में सड़क पर उतरी Cars24 की नाव, लोगों की सवारी बनी; 50 हजार के चालान का दावा
Navbharat Live
navbharatlive.com