पिता के निधन के बाद पढ़ाई और परिवार दोनों संभाल रहा छात्र, डिलीवरी बॉय की कहानी ने लोगों को भावुक किया
Delivery Boy Inspiring Story : ओडिशा के एक कॉलेज छात्र की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो पिता के निधन के बाद पार्ट-टाइम डिलीवरी बॉय बनकर अपनी पढ़ाई और परिवार दोनों की जिम्मेदारी उठा रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल पोस्ट से जुड़ी तस्वीरें (सोर्स - सोशल मीडिया)
Delivery Boy Motivational Story : जिंदगी में मुश्किलें आने पर कई लोग हार मान लेते हैं, लेकिन कुछ लोग जिम्मेदारियों को निभाते हुए दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक ऐसे ही युवा की कहानी वायरल हो रही है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।
यह कहानी ओडिशा के एक कॉलेज छात्र की है, जो पार्ट-टाइम डिलीवरी बॉय का काम करके अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी भी उठा रहा है। इस भावुक कहानी को X यूजर मानस मुदुली ने शेयर किया, जिसके बाद हजारों लोग इस छात्र के संघर्ष और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
Saw this young delivery boy in our society this morning, carrying quick commerce deliveries. Had a brief chat with him. He is a college student in Bhubaneswar, working part-time on a delivery platform. Sundays are full work days for him since college remains off. He lost his… pic.twitter.com/6MMUp5oaQe — Manas Muduli (@manas_muduli) May 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
सोशल मीडिया से फैल रहा था गैंग का जाल? पाकिस्तान कनेक्शन पर ATS सख्त! भट्टी गैंग से जुड़े 17 लोगों से पूछताछ
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
कैंसर का झूठ बोलकर इंफ्लूएंसर ने ठगे 71 लाख रुपये, लग्जरी लाइफस्टाइल ने खोली पोल
डिलीवरी बॉय बनकर परिवार को संभाल रहा छात्र
पोस्ट के मुताबिक, यह युवक भुवनेश्वर के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है और छुट्टी वाले दिनों में पूरा समय डिलीवरी का काम करता है। बताया गया कि करीब एक साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। उसके पिता एक छोटी निजी कंपनी में नौकरी करते थे और परिवार के पास कोई बचत नहीं थी। मां को किसी तरह की पेंशन भी नहीं मिलती।
ऐसी कठिन परिस्थिति में इस छात्र ने हार मानने के बजाय जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया। अब वह अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाता है और करीब 150 किलोमीटर दूर गांव में रह रही अपनी मां को भी पैसे भेजता है। सोशल मीडिया पर लोग इस युवक को “खामोश योद्धा” बता रहे हैं, जो बिना शिकायत अपने सपनों और परिवार दोनों को संभाल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
लोगों ने युवक की मेहनत और संघर्ष को प्रेरणादायक बताया
इस कहानी के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। एक यूजर ने लिखा कि “कुछ लोग सिर्फ पार्सल ढोते हैं और कुछ लोग अपने कंधों पर पूरा परिवार।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी जिम्मेदारी निभाना आसान नहीं होता। कई लोग इस छात्र की मदद के लिए भी आगे आए हैं।
कुछ यूजर्स ने उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने की इच्छा जताई, जबकि कई लोगों ने उसकी मेहनत और संघर्ष को प्रेरणादायक बताया। इंटरनेट पर लोग कह रहे हैं कि यह कहानी उन लाखों युवाओं की सच्चाई दिखाती है, जो सम्मान के साथ मेहनत करके अपने परिवार का सहारा बन रहे हैं। यह वायरल पोस्ट एक बार फिर याद दिलाती है कि असली संघर्ष अक्सर बिना शोर के लड़ा जाता है।
