डिनर नहीं बना, आर्टिस्ट बन गया! शख्स ने ऑक्टोपस को सिखाया पियानो बजाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Octopus Piano Video सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑक्टोपस पियानो बजाता नजर आ रहा है। शख्स ने महीनों की मेहनत से उसे यह हुनर सिखाया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
A viral video shows a man successfully training an octopus to play the piano after months of effort, leaving social media users amazed.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Octopus Play Piano : समुद्र में रहने वाला ऑक्टोपस आमतौर पर लोगों को खतरनाक और रहस्यमयी जीव लगता है। लेकिन क्या किसी ने कभी सोचा है कि ऑक्टोपस को पियानो बजाना भी सिखाया जा सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। इस वीडियो में एक शख्स ऑक्टोपस को पियानो बजाना सिखाते हुए नजर आता है।

वीडियो को Mattias Krantz नाम के कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह दिखाते हैं कि कैसे उन्होंने बाजार से ऑक्टोपस खरीदा और उसे घर लाकर धीरे-धीरे म्यूजिक के करीब लाने की कोशिश की।

ऑक्टोपस ने बजाया पियानो, वीडियो हुआ वायरल

शुरुआत में मटियास पानी के अंदर पियानो की सामान्य ‘की’ डालते हैं, लेकिन जल्दी ही उन्हें समझ आ जाता है कि ऑक्टोपस के लिए इन कीज़ को दबाना आसान नहीं है। इसके बाद वह पियानो की डिजाइन बदलते हैं और ऑक्टोपस के हिसाब से बड़ी और अलग पैटर्न वाली की बनाते हैं। फिर उन्होंने कीज़ में लाइट का इस्तेमाल भी किया ताकि ऑक्टोपस का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

हालांकि यह तरीका भी पूरी तरह सफल नहीं होता। इसके बाद मटियास रिसर्च करते हैं और पता चलता है कि ऑक्टोपस केकड़ों की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं। इसी आधार पर उन्होंने एक ऐसा सिस्टम बनाया, जिसमें पियानो की दबाने पर एक केकड़ा ऑक्टोपस के सामने आता-जाता है।

लोगों ने लिखा- अच्छा हुआ ऑक्टोपस डिनर नहीं, आर्टिस्ट बना

लगातार करीब छह महीने की मेहनत के बाद ऑक्टोपस ने सही की दबाना सीख लिया और पियानो बजाने लगा। वीडियो में ऑक्टोपस को बेहद ध्यान से कीज़ दबाते देखा जा सकता है। इस अनोखे प्रयोग ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ऑक्टोपस की समझदारी और मटियास की मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कुछ लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि अच्छा हुआ ऑक्टोपस डिनर नहीं बना, बल्कि एक आर्टिस्ट बन गया। वहीं कई लोग इसे साबित करने वाला वीडियो बता रहे हैं कि समुद्री जीव भी बेहद बुद्धिमान होते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com