Nostradamus की भविष्यवाणी हो रही सच, 500 साल पहले कही थी भारत-पाक युद्ध की बात; विश्व में बजेगा मोदी का डंका
आज की स्थिति को देखते हुए प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने इसकी भविष्यवाणी 500 साल पहले ही कर दी थी। उन्होंने भारत-पाक के युद्ध की भी बात की थी। वहीं उन्होंने PM मोदी को धर्म गुरू बता दिया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नास्त्रेदमस ने पहले ही कर दी भविष्यवाणी (फोटो-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। सीमा पर बढ़ती गतिविधियां और सैन्य तैयारियों ने दोनों देशों के रिश्तों को एक नाज़ुक मोड़ पर ला खड़ा किया है। ऑपरेशन सिंदूर के चलते ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो किसी भी वक्त युद्ध हो सकता है। इस युद्ध का असर केवल भारत और पाकिस्तान पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर दिखाई देगा। ऐसा कई सौ साल पहले प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस बोल चुके हैं। उनकी यह भविष्यवाणी आज सच साबित होते दिखाई दे रही है।
इस गंभीर स्थिति को देखकर हैरानी होती है कि फ्रांस के माइकल दि नास्त्रेदमस ने लगभग 500 वर्ष पहले ही ऐसी स्थिति की भविष्यवाणी कर दी थी। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां की थी। जो अधितकर सही साबित हो रही है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2025 में युद्ध छिड़ सकता है।
नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 में फ्रांस के छोट से गांव सेंट रेमी में हुआ था। वहीं 1566 में उनकी मौत हो गई। उन्होंने आने वाले समय को लेकर कई भविष्यवाणियां की थी। उन्होंने भारत और हिंदू धर्म को भी लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भारत को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
India Netherlands Pacts: पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम जेटन ने कई अहम समझौतों पर किये हस्ताक्षर
India Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
भारत को युद्ध के तैयार रहने को कहा था
नास्त्रेदमस ने भारत पाकिस्तान को लेकर अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भारत को तैयार रहना चाहिए वरना पाकिस्तान अपनी सेना के साथ उसे आश्चर्यचकित कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 के लिए कहा कि इस साल भीषण गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बहुत अधिक पड़ेगी। यूरोप पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
एशिया और यूरोप में कई देशों की स्थिति तनावपूर्ण
उनकी यह बातें लभगभ सच साबित होते दिख रही है। एशिया और यूरोप के कई छोटे-छोटे देशों के बीच का माहौल भी बेहद तनावपूर्ण है। बांग्लादेश और श्रीलंका में अंसतोष की स्थिति है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म को लेकर क्या भविष्यवाणी की है?
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि हिंदू धर्म का उत्थान होगा। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक दक्षिण भारत का एक नेता पूरी दुनिया पर छा जाएगा। इसके साथ ही रूस जैसा शक्तिशाली देश भी हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करेगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक 21वीं सदी में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के तौर पर उभरेगा और भारतीय संस्कृति, वेदांत और योग का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में होगा।
हिंदू नेता ही करेगा शत्रुओं का सफाया
दुनिया में दक्षिण भारत ही एकमात्र ऐसा प्रायद्वीप है जहां पर तीन समुद्र एक साथ मिलते हैं। नास्त्रेदमस ने कहा है कि महान हिंदू नेता जो शत्रुओं का सफाया करेगा, वह एक दक्षिण भारतीय होगा जो गुरुवार के दिन को बहुत मानेगा और पूजा पाठ करेगा। सिर्फ हिंदु ही हैं, जो गुरुवार को पवित्र मानते हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक विजेता नेता पूरे एशिया को एक साथ जोड़कर रखेगा।
