इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
Shoaib Akhtar angry on IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम खिताब बचाने के लिए यहां आई थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शोएब अख़्तर (Image- Social Media)
Shoaib Akhtar: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की, लेकिन इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर गुस्से में नजर आए। अख्तर ने मोहसिन नकवी पर जमकर आरोप लगाए और उन्हें फटकार लगाई। एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए अख्तर ने कहा कि नकवी को क्रिकेट की समझ नहीं है, लेकिन फिर भी वह PCB के चेयरमैन बने हैं, और यही कारण है कि पाकिस्तान की टीम का यह हाल है।
अख्तर ने कहा, “नकवी, जो क्रिकेट नहीं जानते, PCB के चेयरमैन बन गए हैं, और वह बाबर को सुपरस्टार कहते हैं, लेकिन वह पाकिस्तान को एक भी मैच नहीं जिता सकते। यह दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है कि नाकाबिल और जहील आदमी को इतना बड़ा काम दिया जाए।”
नकवी को क्रिकेट का कुछ भी ज्ञान नहीं
उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति जिसे क्रिकेट का कुछ भी ज्ञान नहीं है, वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बन जाता है, तो टीम का प्रदर्शन कैसे अच्छा हो सकता है? अख्तर ने आगे कहा कि बाबर आज़म को सुपरस्टार बना दिया गया है, लेकिन वह पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकते। उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान की खराब टीम प्रदर्शन के बाद आई है, जिससे उनका गुस्सा साफ दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
भारत की शानदार जीत
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 मैचों में से 8 जीते हैं। इनमें से एक मैच भारत ने सुपर ओवर में जीता था। वहीं, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 2021 टी20 वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO
ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 10 चौके शामिल थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में केवल 114 रन ही बना सकी, जिसमें उस्मान खान ने 44 रन की पारी खेली। भारत की इस जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है, और पाकिस्तान के लिए यह एक और करारी हार साबित हुई।
