नोएडा में महिंद्रा थार सवारों का हंगामा, सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
Thar Reckless Driving Viral Video : नोएडा के गौर सिटी में महिंद्रा थार सवार युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Noida Road Rage Video : उत्तर प्रदेश के नोएडा के गौर सिटी-1 इलाके में सड़क पर हुड़दंग मचाने का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ युवक महिंद्रा थार में सवार होकर लापरवाही से गाड़ी चलाते और राहगीरों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है, जहां इन युवकों ने सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।
दिल्ली/एनसीआर का एक “सामान्य दिन “ नोएडा में थार पर सवार थे तो उन्हें अपनी गुंडई तो दिखानी ही थी। pic.twitter.com/oODFvOB4PI — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) April 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
थार सवार युवकों ने लोगों से की बदसलूकी
वीडियो वायरल में देखा जा सकता है कि जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना को रिकॉर्ड करना शुरू किया, कार सवार युवक गुस्से में आ गए और वीडियो बना रहे व्यक्ति को गालियां देने लगे। कुछ ही पलों बाद दो युवक गाड़ी से नीचे उतरे और कैमरा पकड़े व्यक्ति की ओर बढ़ने लगे।
इस दौरान एक युवक, जो बिना शर्ट के नजर आ रहा था, बेहद आक्रामक अंदाज में दौड़ता हुआ सामने आया। तभी अचानक एक बाइक सवार उससे टकरा गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हालांकि गिरने के बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार हंगामा करता रहा।
ये खबर भी पढ़ें : भोपाल रेलवे स्टेशन पर हंगामा: टिकट काउंटर पर ‘ब्रोकर’ को प्राथमिकता देने का आरोप, वीडियो वायरल
पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया
वायरल वीडियो होते ही लोगों ने इसे सड़क पर गुंडागर्दी और खतरनाक ड्राइविंग का उदाहरण बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, बिसरख थाने की टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
