नोएडा में बाइक सवार ने दो रिक्शों को पैरों से धक्का दिया, लोगों ने इसे खतरनाक बताया
Noida Viral Stunt Video : नोएडा की सड़क पर एक युवक ने ‘फूल और कांटे’ स्टाइल में बाइक चलाते हुए दो रिक्शों को पैरों से धक्का दिया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bike Pushing Rickshaw Stunt : भारत में ‘देसी जुगाड़’ की कमी नहीं है और इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के Noida से सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक सड़क पर बाइक चलाते हुए अपने दोनों पैरों से अगल-बगल चल रहे दो रिक्शों को धक्का देता नजर आता है।
यह नजारा देखकर लोगों को 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे का मशहूर सीन याद आ गया, जिसमें अजय देवगन दो बाइकों पर पैर रखकर एंट्री करते हैं। यूजर्स इस शख्स को मजाक में ‘अजय देवगन 2.0’ कह रहे हैं।
बाइक सवार पैरों से दो रिक्शों को धक्का लगाता दिखा
वीडियो में दिखता है कि सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा है। इसी बीच एक युवक अपनी बाइक बैलेंस करते हुए दोनों पैरों को पूरी तरह फैलाकर पास चल रहे दो अलग-अलग रिक्शों के पीछे टिकाए हुए है। बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक भारी वजन के कारण रिक्शा खींचने में मुश्किल महसूस कर रहे थे।
ऐसे में बाइक सवार ने अनोखे अंदाज में मदद करने की कोशिश की। वह बाइक को संतुलित रखते हुए पैरों के सहारे दोनों रिक्शों को आगे बढ़ाता नजर आता है। वहां मौजूद लोग भी इस अनोखे नजारे को देखकर हैरान रह गए।
ये खबर भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के टूरिस्ट को दिल्ली में ई-रिक्शा चालक ने किया आपत्तिजनक ऑफर, वीडियो वायरल
ट्रैफिक नियमों के लिहाज से यह बेहद खतरनाक स्टंट
हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘टैलेंट’ और ‘जुगाड़’ बता रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक नियमों के लिहाज से यह बेहद खतरनाक स्टंट है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
कुछ यूजर्स ने जहां मजाकिया कमेंट किए, वहीं कई लोगों ने चेतावनी दी कि ऐसी हरकत पर चालान भी कट सकता है। मदद का इरादा अच्छा हो सकता है, लेकिन चलती सड़क पर इस तरह का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है।
