Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बाल-बाल बची जान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Noida Ceiling Collapse : नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में एक फ्लैट की छत का हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के समय कमरा खाली होने से बड़ा हादसा टल गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 17, 2026 | 07:21 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Flat Ceiling Collapse : नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक फ्लैट के कमरे की छत का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। वीडियो में कमरे के बेड पर छत का मलबा, टूटा हुआ प्लास्टर और धूल फैली हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में डर का माहौल है और लोग इमारत की मजबूती को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

फ्लैट की छत गिरने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार यह घटना गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी के टॉवर C-2 के फ्लैट नंबर 1814 में हुई। बताया जा रहा है कि फ्लैट में रहने वाला व्यक्ति घटना से कुछ ही क्षण पहले पानी पीने के लिए कमरे से बाहर गया था। इसी दौरान छत का हिस्सा बेड पर आ गिरा।

दावा किया जा रहा है कि परिवार ने पहले भी दीवारों में दरार, प्लास्टर टूटने और बालकनी में नुकसान की शिकायत बिल्डर से की थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले में अब तक बिल्डर या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें : SBI ATM में सोता मिला शख्स, एसी की ठंडी हवा के लिए बैंक के एटीएम को बना लिया आशियाना; वीडियो वायरल

लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए

इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासी पूरी इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट में 70 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की कीमत वाले फ्लैटों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है।

सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने इसे लापरवाही का मामला बताया, जबकि कुछ ने नोएडा की अन्य इमारतों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग संबंधित एजेंसियों से मामले की जांच तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

Noida gardenia gateway society flat ceiling collapse video goes viral sector 75 construction quality concerns

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 07:21 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.