शख्स ने पुलिस वैन का दरवाजा खोल प्रदर्शनकारियों को भगाया, पेपर लीक विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल
Police Van Viral Video : मुंबई में NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन का दरवाजा खोलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Protest Viral Video : मुंबई में NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस की एक वैन में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। तभी एक युवक दौड़ते हुए पुलिस वाहन के पीछे पहुंचता है और उसका पिछला दरवाजा खोल देता है।
दरवाजा खुलते ही अंदर मौजूद कुछ प्रदर्शनकारी बाहर निकल आते हैं। आसपास खड़े लोग उनका उत्साह बढ़ाते और नारे लगाते दिखाई देते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Mumbai Wale Bhi Na 🤣🤣🤣🤣#cjp_पार्टी #CJPMarch #dharmendrapradhan #DelhiPolice #JantarMantar #CockroachJantaParty #cjp #NEETExamIssue #NEETIssue #uddhavthackeray #rahulgandhi pic.twitter.com/oVNujBJsbl — JaanVerse (@jaanverse) July 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस वैन के सामने डटी मॉडल, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
बैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड
उफनती नदी में कूदे युवक, उत्तराखंड पुलिस ने वायरल वीडियो शेयर कर लोगों को दी बड़ी चेतावनी
अस्पताल में मरीज को स्लाइन की जगह लगा दी बिसलेरी की बोतल, कांग्रेस बोली – यही है डबल इंजन का स्वास्थ्य मॉडल
पुलिस वैन का दरवाजा खोल प्रदर्शनकारियों को भगाया
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उठाया गया कदम बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
अब तक मुंबई पुलिस ने इस वायरल वीडियो या उसमें दिखाई गई घटना को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद यह क्लिप सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार साझा की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस वैन के सामने डटी मॉडल, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
पेपर लीक विरोध प्रदर्शन का वीडयो हो रहा वायरल
बता दें कि यह प्रदर्शन NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया था।
प्रदर्शन से जुड़े अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें अलग-अलग घटनाएं देखने को मिल रही हैं। फिलहाल लोग इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी राय रख रहे हैं, जबकि सभी की नजर मुंबई पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और मामले में आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है।
