अस्पताल में मरीज को स्लाइन की जगह लगा दी बिसलेरी की बोतल, कांग्रेस बोली – यही है डबल इंजन का स्वास्थ्य मॉडल
Dindori Bisleri Bottle Case : डिंडोरी जिला अस्पताल में चूहा मार दवा खाने वाले युवक के इलाज में बिसलेरी बोतल के इस्तेमाल का मामला सामने आया। CMHO ने लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की बात कही है।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
मरीज को लगाई पानी की बोतल, कांग्रेस नेता अरुण यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Dindori District Hospital Negligence: डिंडोरी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान बिसलेरी की बोतल का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट कर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडे ने मामले में लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला डिंडोरी जिला चिकित्सालय का है, जहां 18 वर्षीय युवक चूहा मार दवा खाने के बाद इलाज के लिए पहुंचा था। युवक का इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मरीज के इलाज के दौरान बिसलेरी की बोतल का इस्तेमाल होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने इस मामले को लेकर X पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल से ड्रिप चढ़ रही है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर सवाल बताते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब है और सरकार प्रचार में व्यस्त है।
सम्बंधित ख़बरें
रांची में BJP ऑफिस घेरने गई कांग्रेस, अंडे-टमाटर और लाठियों से हुआ स्वागत! बैरिकेडिंग तोड़ते ही मचा बवाल-VIDEO
भोपाल में राज्यव्यापी प्रदर्शन: नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, छावनी बना नीलम पार्क
अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन के नीति आयोग के CEO बनने के बाद हुआ बदलाव
ग्वालियर: पूर्व DGP की नातिन की हत्या का मामला, सेशन कोर्ट ने 4 दोषियों को दी आजीवन कारावास की सजा
डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल से ड्रिप चढ़ रही है ।
यही है भाजपा के डबल इंजन का “स्वास्थ्य मॉडल” ।
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, सरकार अपने प्रचार में मस्त है ।
प्रदेश की जनता इलाज नहीं, बदहाली झेल रही है । pic.twitter.com/trDdPThgh5 — Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) July 23, 2026
CMHO बोले- मिनरल वाटर का उपयोग गलत, होगी कार्रवाई
डिंडोरी जिला चिकित्सालय के CMHO डॉ. मनोज पांडे ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मरीज को ड्रिप के तौर पर बिसलेरी नहीं लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि युवक ने चूहा मार दवा खाई थी, जिसके बाद पहले सामान्य स्लाइन से उसका पेट साफ किया गया। बाद में पेट की सफाई के लिए मिनरल वाटर का उपयोग किया गया, जो कि गलत था।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर: पूर्व DGP की नातिन की हत्या का मामला, सेशन कोर्ट ने 4 दोषियों को दी आजीवन कारावास की सजा
डॉ. पांडे ने कहा कि इस मामले में संबंधित नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर की भूमिका की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपने पूरे करियर में उन्होंने इस तरह की स्थिति नहीं देखी है।
