मुंबई के ट्रंप टॉवर में रहने का सपना, 10 लाख रुपये महीना किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
Mumbai Trump Tower : मुंबई के वर्ली स्थित ट्रंप टॉवर का एक लग्जरी फ्लैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका किराया 10 लाख रुपये महीना बताया जा रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
10 Lakh Rent Flat : मुंबई को यूं ही सपनों का शहर नहीं कहा जाता। यहां न सिर्फ लोग बड़े सपने देखने आते हैं, बल्कि कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां रहना खुद में एक लग्जरी सपना माना जाता है। मुंबई के वर्ली इलाके में बना ट्रंप टॉवर इन्हीं खास जगहों में से एक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस टॉवर को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है, जिसमें यहां बने एक फ्लैट का अंदरूनी नजारा और उसका किराया देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
मुंबई के ट्रंप टॉवर का किराया 10 लाख रुपये
यह वीडियो मुंबई के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर रवि केवल रमानी ने शेयर किया है, जो अक्सर शहर के महंगे और लग्जरी प्रॉपर्टी टूर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। वायरल वीडियो में ट्रंप टॉवर के एक शानदार फ्लैट को दिखाया गया है, जिसका एरिया 2000 वर्गफुट से भी ज्यादा बताया जा रहा है।
फ्लैट में 4 बड़े बेडरूम, विशाल डाइनिंग एरिया, यूटिलिटी स्पेस, कई लग्जरी वॉशरूम, पाउडर रूम और स्टाफ रूम तक मौजूद है। इसका कार्पेट एरिया इतना बड़ा है कि यह किसी बड़े बंगले को भी टक्कर देता नजर आता है।
लेकिन इस फ्लैट की सबसे चौंकाने वाली बात है इसका किराया। वीडियो में बताया गया है कि वर्ली के पॉश इलाके में स्थित इस ट्रंप टॉवर के फ्लैट को किराए पर लेने के लिए हर महीने करीब 10 लाख रुपये चुकाने होंगे। किराए की यह रकम सुनकर ही सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए। वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोग इसे मुंबई की महंगी जिंदगी का जीता-जागता उदाहरण बताने लगे।
ये खबर भी पढ़ें : केक का स्वाद नहीं आया पसंद, दूल्हे ने शादी तोड़कर कचरे में फेंक दिया पूरा केक
मुंबई को सपनों का शहर यूं ही नहीं कहते
इस वीडियो को एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर rk.ravikewalramani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “इतने किराए में तो हर महीने SUV आ जाएगी।” दूसरे ने कहा, “इतना किराया देने के लिए तो सरकारी नौकरी भी कम पड़ जाएगी।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुंबई को सपनों का शहर यूं ही नहीं कहते।”
