मुंबई के वर्ली सी फेस पर दिखा डॉल्फिन का झुंड, खूबसूरत नजारा देख लोग बोले- ये जादुई दृश्य है

Mumbai Sea Dolphins Spotted मुंबई के वर्ली सी फेस के पास समुद्र में डॉल्फिन का झुंड तैरता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शहरवासियों को कुदरत का खूबसूरत तोहफा दिखा रहा है।
A rare sight of dolphins swimming near Mumbai’s Worli Sea Face has gone viral, delighting city residents and social media users alike.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dolphins Spotted Viral Video : मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी और ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ नजारा देखने को मिला है। शहर के मशहूर वर्ली सी फेस के पास समुद्र में डॉल्फिन का एक झुंड तैरता हुआ नजर आया, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

आमतौर पर ट्रैफिक, शोर और भीड़ के लिए पहचाने जाने वाले इस इलाके में समुद्री जीवों की मौजूदगी लोगों के लिए किसी सुखद सरप्राइज से कम नहीं थी। समुद्र किनारे टहल रहे लोग अचानक पानी में उछलती-तैरती डॉल्फिन को देखकर रुक गए और इस पल को अपने कैमरों में कैद करने लगे।

कोरोना काल के बाद अब समुद्र के पास दिखाई दीं डॉल्फिन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र की लहरों के बीच डॉल्फिन का झुंड गोते लगाता हुआ आगे बढ़ रहा है। आसपास उड़ते पक्षी और शांत समुद्र इस दृश्य को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। यह नजारा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि मुंबई जैसे व्यस्त महानगर में डॉल्फिन का इतने करीब दिखना बेहद दुर्लभ है।

लोगों का कहना है कि कोरोना काल के बाद पहली बार इतनी साफ और शांत स्थिति में समुद्र के पास डॉल्फिन दिखाई दी हैं, जिससे पर्यावरण और समुद्री जीवन को लेकर सकारात्मक संदेश भी मिल रहा है।

लोगों ने इस वीडियो को सुकून देने वाला बताया

इस वीडियो को X पर मुबंई रेन नाम के अकाउंट ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया- मुंबई के वर्ली समुद्री तट पर डॉल्फ़िन देखी गईं।” वीडियो को अब तक कई लोग देख जा चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में लोग इस नजारे को “जादुई”, “सुकून देने वाला” और “मुंबई के लिए खास पल” बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद डॉल्फिन भी मुंबई घूमने या किसी फिल्म को देखने आई हों। कुल मिलाकर, यह वीडियो शहरवासियों को कुछ पल की राहत और खुशी देने में कामयाब रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com