महिला को देखकर कैब ड्राइवर ने किए गंदे इशारे, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
Cab Driver Viral Video : मुंबई में एक विदेशी महिला ने कैब ड्राइवर पर आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cab Driver Obscene Gesture : मुंबई में रहने वाली एक विदेशी महिला गीना ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों को नाराज कर दिया है। वायरल वीडियो में एक कैब ड्राइवर महिला को देखकर आपत्तिजनक इशारे करता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने ड्राइवर की हरकत की कड़ी आलोचना की है।
कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि हर कैब ड्राइवर ऐसा नहीं होता, ज्यादातर चालक यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं।
कैब ड्राइवर महिला को देखकर किए अश्लील इशारे
वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर गाड़ी चलाते समय स्टीयरिंग पर हाथ रखकर महिला की ओर इशारे करता है। महिला ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी और आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की।
कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी मानसिकता समाज के लिए चिंता का विषय है। कुछ लोगों ने महिला की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि चुप रहने के बजाय आवाज उठाना जरूरी है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।
ये खबर भी पढ़ें : Viral Video: मुरबाड बस डिपो पर ST ड्राइवर की गुंडागर्दी, पूछताछ करने गए यात्री को जड़े दनादन थप्पड़; सस्पेंड
वायरल वीडियो देख भड़के लगो, सख्त कार्रवाई की मांग की
महिला सुरक्षा को लेकर लोगों ने सलाह दी कि यदि किसी यात्री को कैब में असुरक्षित महसूस हो तो तुरंत राइड रोकनी चाहिए, हेल्पलाइन पर शिकायत करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करना चाहिए। साथ ही कैब नंबर, ड्राइवर का नाम और वाहन की जानकारी सुरक्षित रखनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि कानून का सहारा लेकर ऐसे लोगों को सख्त सबक सिखाना जरूरी है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में जिम्मेदार व्यवहार को लेकर बहस तेज कर दी है।
