Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

व्रत की थाली में निकला मच्छर, दुकानदार- ग्राहक के बीच हुआ विवाद, वीडियो वायरल

गाजियाबाद स्थित मदन स्वीट्स से एक ग्राहक ने व्रत वाली थाली ली। थाली की कीमत 370 रुपये थी। थाली में मच्छर निकल गया। इसके बाद ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Written By: रोजी सिन्हा
Updated On: Oct 13, 2024 | 11:17 AM

व्रत की थाली में निकला मच्छर

Follow Us
Close
Follow Us:

गाजियाबाद : गाजियाबाद स्थित मदन स्वीट्स से एक ग्राहक ने व्रत वाली थाली ली। थाली की कीमत 370 रुपये थी। थाली में मच्छर निकल गया। इसके बाद ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स बताता है कि उसने 370 रुपये की एक व्रत वाली थाली ली, जिसमें मच्छर निकले। इसके जवाब में दुकान का मालिक पूछता है कि आपकी थाली में कौन-सा मच्छर निकला? इस पर कस्टमर कहते है कि आप गलत तरीके से बात मत कीजिए। फिर दुकानदार कहता है कि ‘हो सकता है गलती से आ गया होगा।’

Kalesh b/w Madan Sweet’s Owner and Customers over Customer’ found Out Mosquitoes inside Food
pic.twitter.com/rOSN6ajDXc
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 12, 2024

ग्राहक इस पर बोलते हुए कहता है कि ‘अगर आपने पहले बोला होता कि दिवाली वाला मच्छर गलती से आ गया है, तो इतनी बात ही न बढ़ती! लेकिन आपने बोला कि यह व्रत वाली थाली में आता है।’ आपने यह बोला कैसे? इस सवाल के जवाब में दुकान के काउंटर पर खड़ा शख्स शांत रहता है और यह दिखाने की कोशिश करता है कि वह उन्हें सुन नहीं रहा है। क्लिप के अंत में मामला लड़ाई की ओर बढ़ता नजर आता है। लेकिन 90 सेकंड की यह क्लिप यही पर समाप्त हो जाती है। इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए है। अब तक इस वीडियो को करीब 80 हजार व्यूज मिल चुके है। जबकि 1 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है।

सम्बंधित ख़बरें

गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री: 3 बीवियों के साथ रहता था पिता, चौथी संग अफेयर, जब बेटियां कूदीं तब कहां था चेतन?

गाजियाबाद सुसाइड कांड: कमरे की दीवारों पर लिखी वो 3 बातें, जिन्हें देख कांप जाएगी रूह!

तीन बहनों के सुसाइड के बाद बड़ा सवाल, डिजिटल खतरे से बच्चों को कैसे रखें सुरक्षित?

‘मम्मी-पापा सॉरी…’, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर की आत्महत्या

कमेंट सेक्शन में यूजर अपनी राय दे रहे है और इमोजी के साथ रिएक्ट भी कर रहे है। एक शख्स ने लिखा- लोगो की सेहत से खिलवाड़ करने के लिए दुकान पर ताला लगाना चाहिए, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी तो इनकी जेब में हैं, तभी इतनी दिक्कत है। दूसरे ने कहा कि मच्छर की लड़ाई बिरादरी तक चली गई। स्वीट शॉप है या चिली शॉप। ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो पर दुकानदार की गलती बताते दिख रहे हैं।

 

Mosquito found in fasting plate dispute between shopkeeper and customer video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2024 | 11:14 AM

Topics:  

  • 9th day of Navratri
  • Ghaziabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.