पानीपुरी बेचकर लाखों की कमाई! कंटेंट क्रिएटर ने खोला स्ट्रीट वेंडर की इनकम का राज

Panipuri Vendor Income Reveal : बेंगलुरु के कंटेंट क्रिएटर ने एक दिन पानीपुरी स्टॉल पर काम कर वेंडर की कमाई का खुलासा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
A Bengaluru creator revealed that a panipuri vendor can earn lakhs annually through a viral video.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Panipuri Vendor Income Viral Video : भारत में स्ट्रीट फूड का क्रेज हमेशा से ही लोगों के बीच रहा है, लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने पानीपुरी बेचने वाले की कमाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

बेंगलुरु के कंटेंट क्रिएटर Cassy Pereira ने एक दिन सड़क किनारे पानीपुरी स्टॉल पर काम किया और उसकी कमाई का पूरा हिसाब लोगों के सामने रखा। उन्होंने इस एक्सपेरिमेंट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि एक स्ट्रीट वेंडर की आय किस तरह एक कॉमर्स ग्रेजुएट से तुलना कर सकती है।

कंटेंट क्रिएटर ने पानीपुरी वाले की महीने की कमाई

वीडियो में कैसी परेरा को शुरुआत में स्टॉल के बेसिक काम सीखते हुए देखा गया, जिसमें प्याज काटना, आलू छीलना और मसाला तैयार करना शामिल था। कुछ ही समय में उन्होंने ग्राहकों को पानीपुरी सर्व करना भी शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह थोड़े नर्वस थे, लेकिन जल्द ही काम में ढल गए। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ एक घंटे में करीब 120 पुरी बिक गईं, जिससे स्टॉल पर होने वाली भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पानीपुरी वाले की महीने की कमाई लगभग 90 हजार

परेरा ने अपनी वीडियो में कमाई का पूरा ब्रेकडाउन भी दिया। उनके अनुसार, एक प्लेट पानीपुरी की कीमत करीब 30 रुपये है और रोजाना 80 से 100 प्लेट बिक जाती हैं। इस हिसाब से रोज की कमाई लगभग 3000 रुपये तक पहुंच जाती है।

यानी महीने में करीब 90,000 रुपये और सालाना करीब 10.8 लाख रुपये की इनकम हो सकती है। इस वीडियो वायरल होने के बाद लोग पारंपरिक नौकरी और छोटे बिजनेस के बीच तुलना करने लगे हैं, और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे “आंखें खोल देने वाला” बताया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com