साथी को बचाने नदी में उतरी बंदरों की फौज: मगरमच्छ को घेरकर दिखाई एकता की ताकत, वीडियो वायरल

Monkeys Save Friend Video : ओडिशा से सामने आए एक वायरल वीडियो में बंदरों का झुंड मगरमच्छ से अपने एक साथी को बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी में कूद गया।
A group of monkeys risked their lives to rescue a friend from a crocodile, showcasing the true power of unity.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Animal Unity Viral Video : कहते हैं कि एकता में इतनी ताकत होती है कि वह बड़े से बड़े ताकतवर को भी झुकने पर मजबूर कर देती है। इस कहावत को सच साबित करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मगरमच्छ नदी किनारे एक बंदर को अपना शिकार बना लेता है और यह सोचता है कि वह आसानी से बच निकल जाएगा।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जैसे ही यह घटना आसपास मौजूद बंदरों को दिखती है, वे अपने साथी को बचाने के लिए एकजुट हो जाते हैं और बिना डरे नदी में उतर जाते हैं।

वफादारी और साहस इंसानों के लिए भी एक सबक

वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ पानी में बंदर को पकड़े रहता है, तभी बंदरों की पूरी टोली उसे चारों ओर से घेर लेती है। मगरमच्छ कोई कमजोर जानवर नहीं होता, उसे पानी का राजा कहा जाता है। इसके बावजूद बंदर अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूद पड़ते हैं।

इस दौरान नदी में और भी मगरमच्छ होने का खतरा रहता है, फिर भी बंदरों का समूह पीछे नहीं हटता। बंदरों की संख्या और एकता के सामने आखिरकार मगरमच्छ को भी हार माननी पड़ती है और वह अपने शिकार को छोड़ने पर मजबूर हो जाता है।

बंदरों की हिम्मत और एकता की जमकर तारीफ

इस भावुक और साहसिक पल को X (पूर्व में ट्विटर) पर @manas_muduli नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो ओडिशा के केंद्रपाड़ा इलाके का है, जहां बंदरों के एक समूह ने मगरमच्छ के हमले से अपने साथी को बचाया। यूजर ने लिखा कि जानवरों के बीच दिखाई देने वाली यह वफादारी और साहस इंसानों के लिए भी एक सबक है।

वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे लाइक व शेयर कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बंदरों की हिम्मत और एकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कभी-कभी जानवर हमें इंसानियत का मतलब ज्यादा अच्छे से समझा देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com