शहनाज गिल के दिल में बसा है यह एक शख्स, माइंड रीडर ने चेहरा पढ़कर खोला राज, वायरल हो रहा वीडियो
बिग बॉस सीजन 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल को आज हर कोई जानता है। बिग बॉस में उनके चुलबुले अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया। शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला।
- Written By: प्रीति शर्मा
शहनाज गिल वायर वीडियो (सौ. सोशल मीडिया)
Shehnaaz Gill Viral Video: बिग बॉस सीजन 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल को आज हर कोई जानता है। बिग बॉस में उनके चुलबुले अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया। शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के इस दुनिया से चले जाने के बाद शहनाज गिल को बहुत बड़ा सदमा लगा। उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक माइंड रीडर शहनाज के दिल का राज सबके सामने खोल देती हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में माइंड रीडर शहनाज का माइंड पढ़कर बताती हैं कि उनके दिल और दिमाग में किस स्पेशल इंसान का नाम है। माइंड रीडर शहनाज को कहती हैं कि उनकी स्माइल से देख सकती हैं कि वो किस खास इंसान के बारे में सोच रही हैं। उस इंसान से शहनाज को बहुत प्यार और सम्मान मिला है। जो उनकी आंखों और चेहरे पर साफ दिख रहा है। इस पर शहनाज गिल मजाक में कहती हैं कि मैं आपको नहीं दिखाऊंगी।
माइंड रीडर ने बताया शहनाज के दिल का राज
वीडियो में माइंड रीडर शहनाज गिल को उस स्पेशल इंसान के नाम का पहला अक्षर सोचने के लिए कहती हैं। जिसके बाद माइंड रीडर बताती हैं कि वो S जैसे दिख रहा है। जिस पर शहनाज हां कहती हैं। इसके बाद वह शहनाज को उस इंसान के नाम का आखिरी अक्षर सोचने के लिए कहती हैं। जिस पर वह बोलती हैं कि उन्हें A दिख रहा है। इसके बाद शहनाज को उस इंसान का पूरा नाम सोचने के लिए कहती हैं। जिसके बाद माइंड रीडर उस इंसान का नाम बताती हैं जिसके बारे में शहनाज सोच रही हैं। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला हैं। जिसका नाम सुनकर शहनाज भी हैरान रह जाती हैं और खुशी से उछल पड़ती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शहनाज गिल ने बेवफाई को किया जस्टिफाई? पुराना वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
शहनाज गिल ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, भाई शहबाज संग शेयर की खूबसूरत फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
‘दुश्मन बनी दोस्त’, शहनाज और माहिरा को गले मिलते देख चौंक गए फैंस, बर्थडे पोस्ट ने मचाया तहलका
KGF स्टाइल में एंट्री करना शहबाज बदेशा को पड़ा भारी, तहस-नहस हुआ सेट, बहन शहनाज गिल ने ली चुटकी
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग बहुत खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चा भी बता देगा कि वो सिर्फ उसके बारे में ही सोचती हैं। वहीं दूसरे ने लिखा रियल लव था इसका सिद्धार्थ शुक्ला के लिए। वहीं एक यूजर कहता है कि सिद्धार्थ बहुत लकी था कि उसे शहनाज मिली।
