भीख या रोजगार? सड़क किनारे महिलाओं से बहस का वीडियो वायरल, लोगों में छिड़ी चर्चा

Begging Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सड़क किनारे भीख मांगने वाली महिलाओं को नौकरी का ऑफर दिया गया, लेकिन उनके जवाब ने बहस छेड़ दी है।
Viral video of job offer to begging women sparks debate on choice vs compulsion.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Poverty vs Choice : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में सड़क किनारे भीख मांगने वाली कुछ महिलाओं और एक कार में बैठी महिला के बीच बातचीत दिखाई देती है।

वीडियो ने लोगों के बीच यह बहस छेड़ दी है कि भीख मांगना मजबूरी है या फिर यह एक आदत बन चुकी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर सड़क किनारे लोगों से पैसे मांग रही हैं।

बच्चे को गोद में लेकर भीख मांगती महिला का वीडियो वायरल

वीडियो में कार में बैठी महिला उन महिलाओं को समझाने की कोशिश करती है कि वे भीख मांगने के बजाय कोई काम करें। वह कहती है कि वे सभी जवान हैं और मेहनत करके अपनी जिंदगी बेहतर बना सकती हैं।

इसी दौरान वह उन्हें झाड़ू-पोछा और बर्तन धोने जैसे काम के बदले 5000 रुपये महीने देने का ऑफर भी देती है। हालांकि, महिलाएं काम करने के सवाल पर स्पष्ट जवाब नहीं देतीं और बार-बार पैसे मांगती रहती हैं। बातचीत के दौरान वे हंसती नजर आती हैं और काम करने की बात को टालती रहती हैं।

लोगों को मुफ्त में पैसे लेने की आदत हो गई है

वायरल वीडियो में आगे देखा जाता है कि बार-बार पूछने पर महिलाएं कहती हैं कि वे काम करेंगी, लेकिन बाद में इसे टाल देती हैं। इस पर महिला नाराज हो जाती है और कहती है कि लोगों को मुफ्त में पैसे लेने की आदत हो गई है।

अंत में वह उन्हें 100 रुपये देकर बच्चों को लेकर वहां से जाने के लिए कहती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं- कुछ इसे मजबूरी बता रहे हैं तो कुछ इसे मानसिकता का मुद्दा मान रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com