मेरठ की इफ्तार पार्टी में मिठाई को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल
Iftar Fight Viral Video : मेरठ में इफ्तार पार्टी के दौरान मिठाई कम पड़ने पर झगड़ा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऐसी घटनाएं यह सोचने पर मजबूर करती कि धार्मिक मौकों का असली मकसद क्या।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Iftar Party Viral Fight Video : सोशल मीडिया पर मेरठ की एक इफ्तार पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रमज़ान के पवित्र महीने में इफ्तार को भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार माहौल कुछ और ही बन गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोजेदारों की संख्या ज्यादा थी और मिठाई कम पड़ गई। इसी बात को लेकर पहले हल्की बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। कुछ ही मिनटों में माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोग आपस में भिड़ गए।
लो भैया, मेरठ की एक इफ्तार पार्टी में मिठाई को लेकर युद्ध हो गया. बात इतनी सी थी कि यहां इफ्तारी के वक्त मिठाई कम थी और रोजेदार ज्यादा इसी में पहले मिठाई को लेकर लूट मची और फिर देखते देखे इफ्तार पार्टी जंग का मैदान बन गया. pic.twitter.com/EdGVe67yAU — Priya singh (@priyarajputlive) February 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
इफ्तार पार्टी में मिठाई को लेकर झगड़ा
वीडियो को Priya Singh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि मिठाई को लेकर झगड़ा हुआ। क्लिप में कुछ लोग चप्पल और बेल्ट से एक-दूसरे को मारते नजर आते हैं।
इफ्तार जैसे शांत और पवित्र मौके पर इस तरह का दृश्य देखकर कई लोग हैरान हैं। हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : चलती कार के पीछे बांधा जनरेटर, ऐसे कर दी चार्ज! वायरल वीडियो देख लोग बोले- न्यूटन भी चौंक जाएं
लोगों ने की घटना की आलोचना
रमज़ान का महीना सब्र, संयम और आपसी सम्मान का संदेश देता है। इफ्तार सिर्फ रोजा खोलने का समय नहीं, बल्कि मिल-बैठकर खुशियां बांटने और जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर भी होता है।
ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि त्योहारों और धार्मिक मौकों का असली मकसद क्या है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी यही कहा कि रमज़ान का असल संदेश धैर्य और भाईचारा है, जिसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए।
