चलती कार के पीछे बांधा जनरेटर, ऐसे कर दी चार्ज! वायरल वीडियो देख लोग बोले- न्यूटन भी चौंक जाएं

Electric Car Generator Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें शख्स इलेक्ट्रिक कार के पीछे जनरेटर बांधकर उसे चलते-चलते चार्ज करता दिख रहा है।
A viral video shows a man attempting to charge an electric car using a generator attached behind it.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Car Charging With Generator : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार के पीछे छोटा सा जनरेटर बांध रखा है और उसी से कार को चलते-चलते चार्ज करता नजर आ रहा है।

जनरेटर से एक तार सीधे कार से जुड़ा दिखाई देता है, जिससे ऐसा लगता है मानो सफर के दौरान ही बैटरी चार्ज की जा रही हो। इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी नहीं रोक पा रहे।

इलेक्ट्रिक कार के पीछे जनरेटर लगाकर चार्ज की कार

यह वीडियो शीक्षा न्यूज राजस्थान नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि इसे देखकर Isaac Newton भी अपनी कब्र में करवटें ले सकते हैं।

पोस्ट में उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी टैग किया गया। हालांकि वीडियो को पूरी तरह मनोरंजन और व्यंग्य के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन यह भौतिकी के नियमों पर हल्का-फुल्का तंज भी कसता है।

नियमों की अनदेखी करना खतरनाक

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे देसी जुगाड़ बताया, तो कुछ ने कहा कि यह विज्ञान के नियमों के खिलाफ है। असल में, कार को चलाने के लिए जितनी ऊर्जा चाहिए, उतनी ही या उससे ज्यादा ऊर्जा जनरेटर को भी चाहिए होगी, इसलिए यह तरीका व्यावहारिक नहीं माना जाता।

इस तरह के वीडियो भले ही मनोरंजन के लिए बनाए जाते हों, लेकिन यह भी याद दिलाते हैं कि असल जिंदगी में सुरक्षा और वैज्ञानिक नियमों की अनदेखी करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com