बाइक पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत, खौफनाक VIDEO देख कांप जाएगी रूह
Mauganj Accident Video: मऊगंज में रफ्तार का कहर: बाइक रेस और वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रॉला से टकराई बाइक, एक ही परिवार के 3 युवकों की दर्दनाक मौत। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बाइक पर स्टंट के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत (Image- Social Media)
Mauganj Accident Viral Video: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 14 अप्रैल को हुए इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की जान चली गई थी। अब उसी हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें रफ्तार का जुनून किस तरह मौत के खेल में बदल गया, यह साफ देखा जा सकता है।
वीडियो में दिख रहा है कि पांच दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे और एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। वे इस दौरान मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे, मानो अपनी ही मौत का वीडियो बना रहे हों।
ट्रॉला से टक्कर में तीन की मौत
यह हादसा नेशनल हाईवे 135 के पथरिहा मोड़ का बताया जा रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार तीन दोस्त ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, तभी सामने ईंटों से लदा ट्रॉला आ जाता है। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रॉला से टकरा जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
WATCH: फरियादी सुना रहे थे दुखड़ा और साहब देख रहे थे IPL! शाहजहांपुर पुलिस का शर्मनाक VIDEO वायरल
IIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
ओरछा के ‘राजा राम’ के दर्शन के लिए चला ‘पुष्पक विमान’, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
On NH-135 in Mauganj, MP, three boys were performing stunts on a bike w/o helmet, one holding a country-made pistol. Their friends on another bike were filming while they drove recklessly. Moments later, they collided with a trailer, and all three died. pic.twitter.com/7vaiIRdrVj — Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 19, 2026
इस भीषण हादसे में उपलक्ष कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत और प्रदीप द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
स्टंट करना बना जानलेवा
बताया जा रहा है कि पीछे वाली बाइक पर बैठे साथी इस पूरी रेसिंग का वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे थे। हादसे का यह वायरल वीडियो अब सामने आने के बाद इलाके में फिर से गम और आक्रोश का माहौल है। यह घटना साफ दिखाती है कि सड़क पर लापरवाही और रफ्तार का जुनून कैसे कुछ ही पलों में जानलेवा बन सकता है।
