Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड

Ticket Clerk Viral Video : आनंद विहार टर्मिनल पर टिकट के 30 रुपये लौटाने को लेकर यात्री से अभद्रता करने वाले रेलवे टिकट क्लर्क को डीआरएम दिल्ली ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:51 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ticket Clerk Suspended : दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रेलवे कर्मचारी के अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टिकट काउंटर पर तैनात एक टिकट क्लर्क यात्री से टिकट के बचे 30 रुपये लौटाने को लेकर बहस करता दिखाई देता है।

आरोप है कि यात्री ने 770 रुपये के टिकट के लिए 800 रुपये दिए थे, लेकिन शेष राशि लौटाने के बजाय कर्मचारी उससे गाली-गलौज करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

इस वीडियो को तब तक शेयर करें जब तक यह बदतमीज कर्मचारी सस्पेंड नहीं हो जाता देख रहें हो रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw अब @RailwaySeva के कर्मचारी पहले ठगी करते है सवाल पूछने पर Ga#₹& मे डंडा डाल देंगे। शर्म आनी चाहिए Anand Vihar railway station अधिकारियों को जो ऐसे कर्मचारी को… pic.twitter.com/Ztu7zeTqep — कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) July 7, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन

Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO

जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO

वैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, सामने आया खौफनाक VIDEO

30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा टिकट क्लर्क

वायरल वीडियो में टिकट क्लर्क यात्री को पैसे लौटाने की बजाय उल्टा उसी पर हावी होने की कोशिश करता नजर आता है। वह टिकट की राशि को लेकर अपनी दलील देता है, लेकिन वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट आधार नहीं दिखता जिससे यह साबित हो सके कि टिकट की कीमत 800 रुपये थी।

वीडियो के अंत तक यात्री को उसके 30 रुपये वापस नहीं मिलते। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कई यूजर्स ने साझा किया और रेलवे अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

मामला सामने आने के बाद डीआरएम दिल्ली ने जवाब देते हुए बताया कि रिकॉर्ड की गई बातचीत और घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही रेलवे नियमों के तहत आगे की विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मामले की गंभीरता और मुख्य रूप से रिकॉर्ड की गई बातचीत के आधार पर, संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मौजूदा नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। — DLI Division NR (@drm_dli) July 7, 2026

वीडियो वायरल होते ही रेलवे ने किया सस्पेंड

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने रेलवे के त्वरित एक्शन की सराहना की, जबकि कुछ ने कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। कुछ लोगों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वे सार्वजनिक सेवा का हिस्सा हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO

वहीं कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि छोटी-सी राशि के लिए अभद्रता करना और यात्री से गलत व्यवहार करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। फिलहाल रेलवे प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anand vihar railway ticket clerk suspended after abusing passenger over 30 rupees viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:51 PM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.