वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wife complaint About Husband Busy Life : आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की आवाज बनने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। लोग अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव, शिकायतें और विचार खुलकर साझा करते हैं।
X (Twitter) और अन्य प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवविवाहित महिला शादी को “सबसे बड़ा स्कैम” बताती नजर आ रही है। यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है और इस पर जमकर चर्चा हो रही है।
नई-नई शादी हुई है, लेकिन पति समय नहीं देता। वह ज़्यादातर समय ऑफिस में रहता है, और जो समय बचता है, उसमें वह सोता रहता है। 🤡 pic.twitter.com/Ap73iAaEJO — JIMMY (@Jimmyy__02) April 3, 2026
वायरल वीडियो में महिला कैमरे के सामने बैठकर कहती है कि उसने शादी इसलिए की थी ताकि वह अपने पति के साथ ज्यादा समय बिता सके और जिंदगी को एन्जॉय कर सके। लेकिन उसकी शिकायत है कि उसका पति ज्यादातर समय ऑफिस में ही रहता है और जब घर आता है तो थककर सो जाता है।
महिला कहती है कि ऐसे में वह अपने पति के साथ समय कैसे बिताए। उसका यह बयान लोगों को चौंकाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है कि क्या आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों के लिए समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
इस वायरल वीडियो को X (Twitter) पर @Jimmyy__02 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने महिला की सोच को गलत बताया, तो कुछ ने कहा कि कई बार काम की व्यस्तता रिश्तों पर असर डालती है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर पूरा समय साथ चाहिए था तो किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करनी चाहिए थी जो घर पर ही रहता हो। यह वीडियो आज के समय में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की चुनौती को उजागर करता है।