Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालिश करवाने के लिए हाथी ने बढ़ाया पैर, ‘बेबी हार्ट’ वाले मंगलम का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Temple Elephant Viral Video : तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित मंदिर के हाथी मंगलम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हाथी अपने केयरटेकर से बड़े प्यार से पैरों की मालिश करवाने के लिए पैर आगे बढ़ाता दिखा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 09, 2026 | 10:36 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cute Elephant Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों तमिलनाडु के एक मंदिर के हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विशालकाय शरीर होने के बावजूद इस हाथी की मासूम हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में हाथी अपने केयरटेकर से पैरों की मालिश करवाता नजर आता है।

यह हाथी ‘मंगलम’ नाम से जाना जाता है, जो तमिलनाडु के Arulmigu Adi Kumbeswarar Temple में रहता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।

मालिश करवाने के लिए हाथी ने बढ़ाया पैर

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगलम मंदिर परिसर में अपने देखभाल करने वाले व्यक्ति के पास खड़ा है। उसके माथे पर पारंपरिक तिलक लगा हुआ है और गले में छोटी-छोटी घंटियों की माला दिखाई दे रही है। केयरटेकर उसके एक पैर की मालिश कर रहा होता है, तभी मंगलम धीरे-धीरे अपना दूसरा पैर आगे बढ़ा देता है।

ऐसा लगता है मानो वह बेहद शालीनता से दूसरे पैर की भी मालिश करवाने की मांग कर रहा हो। कुछ ही क्षण बाद वह अपना वजन बदलकर दूसरा पैर भी आगे कर देता है। हाथी और उसके केयरटेकर के बीच का भरोसा और अपनापन वीडियो में साफ नजर आता है।

ये खबर भी पढ़ें : लड़कियों के सामने स्टंट करना पड़ा भारी! लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में बाइक से गिरे युवक, वीडियो वायरल

बड़ा शरीर, लेकिन दिल बिल्कुल बच्चे जैसा

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “बड़ा शरीर, लेकिन दिल बिल्कुल बच्चे जैसा।” यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। एक यूजर ने इसे इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि यह नजारा भगवान गणेश की सेवा करने जैसा महसूस होता है।

कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मंगलम किसी लाड़-प्यार वाले बच्चे की तरह अतिरिक्त ध्यान मांग रहा था। लाखों व्यूज बटोर चुके इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जानवर भी भावनाओं को समझते हैं और अपने प्रिय लोगों के साथ गहरा रिश्ता बना लेते हैं।

Mangalam temple elephant asks for foot massage cute viral video tamil nadu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 10:36 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.