पत्नी के कहने पर 80 साल की मां को बेटे ने स्टैंड पर छोड़ा; बिलखती मां के वीडियो ने लोगों का झकझोरा
Elderly Mother Abandoned : मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर रहा है, जिसमें 80 साल की बुजुर्ग महिला को उसका बेटा पत्नी के दबाव में बस स्टैंड पर छोड़ देता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Son Abandons Mother : सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर बस स्टैंड का बताया जा रहा है, जहां 80 साल की एक बुजुर्ग महिला को उसका बेटा पत्नी के दबाव में अकेला छोड़ गया। यह घटना सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते नैतिक संकट और टूटते पारिवारिक मूल्यों की तस्वीर बनकर सामने आई है।
वीडियो में बुजुर्ग महिला रोती हुई नजर आती हैं और बताती हैं कि अब वह अपनी बेटी के घर जा रही हैं, क्योंकि बेटे और बहू के दुर्व्यवहार के कारण उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा।
Elderly Mother aged 80 Abandoned at Bus Stand in Mandsaur by son after pressure from his wife The idea of family losing its meaning?
Are aging parents become inconvenient liabilities in their own homes? This incident is not an isolated case. It reflects a growing moral crisis… pic.twitter.com/Cjsemah4AE — Woke Eminent (@WokePandemic) February 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, वीडियो वायरल
बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस ने रोका शख्स, चालान नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल चलाने की ली ट्रेनिंग
15,000 फीट ऊंचाई पर बेहोश हुआ 6 महीने का बच्चा, अजनबी ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान
थलापति विजय से मिलने 650 KM पैदल निकला कपल, केरल से चेन्नई तक यात्रा का वीडियो वायरल
वीडियो में छलकता दर्द और असहायता
वीडियो के मुताबिक, बुजुर्ग महिला सुरेश शर्मा की मां हैं और वह एक शिक्षक की माता हैं। महिला बताती हैं कि बेटे और बहू के व्यवहार ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। उनका रोना, कांपती आवाज और अकेलापन यह साफ दिखाता है कि आज बुजुर्ग माता-पिता अपने ही घरों में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जिस उम्र में उन्हें देखभाल और सम्मान की जरूरत थी, उसी उम्र में उन्हें सड़क किनारे छोड़ दिया गया। यह दृश्य हर उस व्यक्ति को सोचने पर मजबूर करता है, जो परिवार को समाज की सबसे मजबूत इकाई मानता है।
ये खबर भी पढ़ें : बिहार के पहाड़पुर में रेलवे की लापरवाही, ट्रैक पर लकड़ी के लट्ठों से टकराई ट्रेन, महिला गंभीर रूप से घायल
सोशल मीडिया पर गुस्सा और सवाल
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद है उस बेटे के बच्चे भी यह वीडियो देख रहे होंगे, ताकि उन्हें भविष्य का आईना दिख सके। वहीं एक अन्य यूजर ने मां के बलिदान को याद करते हुए लिखा कि एक मां अपने बच्चे के लिए सब कुछ कुर्बान कर देती है, लेकिन बुढ़ापे में वही बच्चा उसे बोझ समझने लगता है।
कई यूजर्स ने इस मामले में सिर्फ सहानुभूति नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे मामलों में सिर्फ भावनात्मक प्रतिक्रिया काफी है या अब सख्त कानून और उदाहरण जरूरी हो गए हैं।
