मनाली में ड्राइवर ने लौटाया 10 लाख का कैमरा गियर, गाड़ी में रखकर भूल गया था यात्री; वीडियो वायरल
Manali Driver Honesty मनाली में एक टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। ड्राइवर सतीश कुमार ने एक पर्यटक का लगभग 10 लाख रुपये का कैमरा गियर वापस लौटाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Driver Honesty Viral Video : मनाली से एक बेहद प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, मुंबई से मनाली घूमने पहुंचे निखिल सैनी नाम के शख्स का लगभग 10 लाख रुपये के कैमरा गियर गलती से टैक्सी में छूट गया था। उन्हें इसका एहसास भी नहीं था कि उन्होंने इतनी कीमती चीज टैक्सी में छोड़ दी है।
जैसे ही टैक्सी ड्राइवर सतीश कुमार को यह बैग कार में पड़ा मिला, उन्होंने बिना देर किए इसे वापस करने का फैसला किया। निखिल ने यह पूरी कहानी X पर शेयर की, जहां उन्होंने लिखा—“भारत में लोग दिखावा नहीं करते, लेकिन असली हीरो हमारे बीच ही होते हैं।”
Indians dont believe in exaggerating nor do we have a culture of loud PR, yet real heroes walk among us. Last month a Manali taxi driver Satish Kumar found a bag worth almost ten lakh with a camera and costly gear. He drove all the way just to return it to the tourist. https://t.co/8PLVqRsP5D pic.twitter.com/KfRxOWgb5G — Nikhil saini (@iNikhilsaini) November 28, 2025
सम्बंधित ख़बरें
महिला के गुस्से का सामना करते दिखे मंत्री गिरीश महाजन, वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Instagram छोड़ो, यहां बनाओ पैसा, नए सोशल मीडिया ऐप्स से घर बैठे कमाई, YouTube और Facebook को भी छोड़ा पीछे
पोरशे कार के बोनट पर सीमेंट घोलकर भरा गड्ढा, बेंगलुरु का वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर दो लड़कियों में मारपीट, बीच में स्कूटी चढ़ाने का वीडियो वायरल
ड्राइवर ने बड़ा नुकसान होने से बचाया
वीडियो में निखिल बताते हैं कि होटल पर उतरने के बाद उन्हें याद भी नहीं रहा कि कैमरा बैग उनके साथ नहीं है। वह कहते हैं कि उनका एक कैमरा करीब 4 लाख रुपये का है और दूसरा भी 4–5 लाख रुपये का है। ऐसे में इस बैग का खो जाना उनके लिए बड़ा नुकसान था।
ड्राइवर सतीश कुमार ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया जिसे सुनकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उन्होंने बैग वापस लाने के लिए न केवल कार मोड़ी बल्कि खुद होटल पहुंचकर कैमरा गियर उसे सौंप दिया।
ये खबर भी पढ़ें : स्कूल में टीचर ने बच्चों को डंडे से पीटा, अभिभावकों ने किया हंगामा; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
लोगों ने की ड्राइवर की ईमानदारी की तारीफ
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को भारत की सकारात्मक छवि का उदाहरण बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि ईमानदारी किसी जगह पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इंसान के संस्कारों पर होती है। एक यूजर ने लिखा—“जो लोग भारत को सिर्फ आलोचना की नजर से देखते हैं, उन्हें ऐसे किस्से जरूर देखने चाहिए।”
वहीं दूसरा कमेंट पढ़ने लायक था—“जो समझते हैं उन्हें किसी स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं, और जो नफरत रखते हैं उन्हें कोई तर्क नहीं समझा सकता।” यह कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि यह उस वायरल पोस्ट के जवाब में शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया था कि भारत में खोई चीजें मिलना मुश्किल है। लेकिन मनाली के ड्राइवर सतीश कुमार ने साबित कर दिया कि देश में आज भी ईमानदार लोग किसी भी बड़े नुकसान को टाल सकते हैं।
