कुएं में मौत को दी चुनौती! डंडे के सहारे लटका युवक, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
Dangerous Stunt Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक कुएं के अंदर डंडे के सहारे खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग इसे टैलेंट, पागलपन और रील्स का नशा बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Well Stunt Viral Video : सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक और उदाहरण इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में है। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कुएं के अंदर बेहद खतरनाक स्टंट करता दिखाई देता है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गई हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने कुएं के अंदर एक लंबा डंडा फंसा रखा है। इसके बाद वह उसी डंडे के सहारे संतुलन बनाते हुए खड़ा हो जाता है। कुछ ही सेकंड बाद वह डंडे से नीचे की ओर लटकता है और धीरे-धीरे दूसरे सिरे तक पहुंच जाता है। हैरानी की बात तब होती है जब युवक एक हाथ के सहारे लटककर खुद को ऐसे पेश करता है मानो वह ध्यान की मुद्रा में बैठा हो।
इसको टैलेंट कहे या Reels नशा या फिल पागलपन। जानबूझकर ऐसा करना ठीक है? pic.twitter.com/I4KkFftCqd — TANVEER (@sktanveer87) June 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
कुएं के अंदर खतरनाक स्टंट करते दिखा युवक
वीडियो देखने के बाद यह साफ महसूस होता है कि स्टंट के दौरान जरा सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। अगर युवक का हाथ फिसल जाता या संतुलन बिगड़ जाता, तो वह सीधे कुएं के अंदर गिर सकता था। यही वजह है कि वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और चिंतित भी।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में सवाल पूछा गया है कि इसे टैलेंट कहा जाए, रील्स का नशा या फिर पागलपन? साथ ही लोगों से राय भी मांगी गई है कि क्या जानबूझकर इस तरह का जोखिम उठाना सही है।
ये खबर भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग पर बेल्ट से हमला! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
रील्स बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे लोग
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि आजकल लोगों पर रील्स बनाने का ऐसा बुखार चढ़ गया है कि वे अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि शायद युवक को तैरना आता होगा, इसलिए वह इतना आत्मविश्वास दिखा रहा है। वहीं कई लोगों ने इसे पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया।
हालांकि वीडियो में दिखाई गई जगह और घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। विशेषज्ञ भी ऐसे स्टंट की नकल न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
