रील बनाने के चक्कर में ट्रेन के बेहद करीब पहुंचा युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रहा दावत’
Train Viral Video : सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती ट्रेन के बेहद करीब रेलवे पुल की दीवार पर खड़े होकर रील बनाता नजर आ रहा है। लोग इसे खतरनाक हरकत बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Railway Track Stunt : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग कई बार अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती ट्रेन के बेहद करीब खतरनाक तरीके से रील बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक एक छोटे पुल से गुजर रहा है और युवक पुल के किनारे बैठा हुआ है।
जैसे ही ट्रेन उसके पास से गुजरती है, वह उठकर पुल की संकरी दीवार पर खड़ा हो जाता है और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देने लगता है। इस दौरान कई बार उसका संतुलन भी बिगड़ता नजर आता है, लेकिन वह वहां से हटने के बजाय रील बनाने में ही व्यस्त रहता है।
सारी रीलबाजी धरी रह जाएगी जिस दिन ट्रेन का झोंका और आदमी के बीच में संतुलन गड़बड़ हुआ मां बाप के लिए अफसोस करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होता हैं फिर इन बच्चों के लिए pic.twitter.com/GtQlGacZDx — तेज़ तड़का (@tadka_tez) July 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नन्हें बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पॉलीथीन और अखबार से बनाया रथ; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
सड़क पर गुजर रहे हाथियों को लोगों ने गुलेल और शोर से उकसाया, फिर गजराज ने दिखाया गुस्सा; वीडियो वायरल
नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बाल-बाल बची जान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
SBI ATM में सोता मिला शख्स, एसी की ठंडी हवा के लिए बैंक के एटीएम को बना लिया आशियाना; वीडियो वायरल
रील बनाने के चक्कर में ट्रेन के करीब पहुंचा युवक
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और देखते ही देखते वायरल हो गया। पोस्ट के साथ लिखा गया है कि एक छोटी सी गलती या संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में युवक ट्रेन के पूरी तरह गुजरने तक पुल की दीवार पर चलता रहता है।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की चिंता साफ दिखाई दे रही है। रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास इस तरह की हरकतें न सिर्फ नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें : नन्हें बच्चों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, पॉलीथीन और अखबार से बनाया रथ; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
लोगों ने कहा- मौत को दे रहा दावत
वायरल वीडियो पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे महज कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालने वाली हरकत बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह मौत को खुला निमंत्रण देने जैसा है। दूसरे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ लोगों से समझदारी छीन रही है।
वहीं कई लोगों ने युवाओं से अपील की कि वे रील या वीडियो बनाने के लिए कभी भी अपनी सुरक्षा से समझौता न करें। विशेषज्ञ भी लगातार सलाह देते हैं कि रेलवे ट्रैक, पुल या चलती ट्रेन के आसपास किसी भी तरह का स्टंट या वीडियो बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी चूक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
