इंसानियत की मिसाल: अपनी जान जोखिम में डालकर मगरमच्छ से लड़ गया बुजुर्ग, यूं बचाई कुत्ते की जान
- Written By: मृणाल पाठक
‘सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो देखने मिलते हैं, जो काफी मज़ेदार (Funny Video) होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनसे सिख लेने की ज़रूरत होती है। या फिर ऐसे वीडियो भी वायरल (Viral Video) होते हैं, जिसे देख अपनी आँखों पर भरोसा नहीं होता। कुछ ऐसे ही वीडियो की आज हम बात करने वाले हैं, जिसे देख आप चौंक जाएंगे। इस वीडियो को देख आप ज़रूर कहेंगे कि आज भी कुछ लोगों में इंसानियत (Humanity) ज़िंदा है। इस वीडियो में एक बुज़ुर्ग शख्स कुत्ते को बचाने के लिए मगरमच्छ (Crocodile And Dog Video) से भीड़ जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स झील किनारे पानी में किसी चीज को निकालने की कोशिश कर रहा है। वह पानी में बार-बार डुबकी भी लगा रहा होता है। लेकिन फिर इसके अगले ही पल जो कुछ भी देखने को मिलता है, वह वाकई हैरान करने वाला होता है।
رجل ينقذ جرو صغير من فك تمساح ? #الهلال_الاهلي pic.twitter.com/lw36sCjzh9 — عالم الحيوانات المفترسة والاليفه? (@em4g1) October 29, 2021
वीडियो में आगे देखने मिलता है कि एक छोटे से मगरमच्छ ने कुत्ते के बच्चे को अपने जबड़े में दबोच रखा है। हो सकता है कि यह कुत्ता उस शख्स का पालतू हो। जिस तरह शख्स ने मगरमच्छ से भिड़कर उस छोटे से कुत्ते को बचाया है वह काबिल-ए-तारीफ है। उस कुत्ते को बचाने के लिए शख्स को काफी संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ के चंगुल से निकलकर कुत्ता जल्दी से वहां से भाग जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
रात के अंधेरे में चमकती दिखी भारत-पाक सीमा, IndiGo पायलट ने यात्रियों को दिखाया गजब का नजारा; वीडियो वायरल
ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो सबको हैरान कर रहा है। क्योंकि, जिस तरह शख्स मगरमच्छ से भीड़ गया वह मामूली बात नहीं थी। इस पूरे किस्से में सबसे अच्छी बात यह रही कि शख्स की मेहनत रंग लाई और वह कुत्ते को बचाने में कामयाब रहा। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर @em4g1 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है।
