रेस्टोरेंट में घुसा बंदूकधारी, युवक ने दिखाई हिम्मत और पलट दी पूरी बाजी; वीडियो वायरल
Brave Man Attack on Gunman : रेस्टोरेंट में घुसे बंदूकधारी को एक युवक ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से काबू कर लिया। वायरल वीडियो में दिखी इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Gunman Robbery Attempt Fail : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और प्रेरित भी। यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगती, जहां एक आम युवक अचानक खतरनाक स्थिति में फंस जाता है, लेकिन डरने के बजाय समझदारी और हिम्मत से हालात को अपने पक्ष में कर लेता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेस्टोरेंट में आराम से बैठा अपने फोन का इस्तेमाल कर रहा होता है। माहौल बिल्कुल सामान्य होता है, लेकिन तभी एक हेलमेट पहने शख्स अचानक अंदर आता है और हाथ में बंदूक दिखाकर उसे डराने की कोशिश करता है।
A customer casually using his phone in an Indian restaurant suddenly gets tackled by a helmeted gunman attempting a robbery. In seconds, he fights back, disarms the attacker, and subdues him with repeated strikes. Pure bravery in action! 😱
pic.twitter.com/5JThNSsxeK — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
रेस्टोरेंट में घुसे बंदूकधारी को युवक ने दबोचा
कुछ ही सेकंड में माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। बंदूकधारी युवक से पैसे और फोन देने की मांग करता है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि युवक डर जाएगा और अपनी चीजें सौंप देगा, लेकिन यहीं कहानी पलट जाती है।
युवक पहले ऐसा दिखाता है जैसे वह अपना फोन देने वाला है, ताकि हमलावर का ध्यान भटक जाए। जैसे ही सही मौका मिलता है, वह अचानक हमलावर पर टूट पड़ता है। उसकी इस तेज और अप्रत्याशित प्रतिक्रिया से बंदूकधारी संभल नहीं पाता और युवक उसे काबू में कर लेता है।
ये खबर भी पढ़ें : जयपुर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गुस्से में युवक की बुलेट बाइक तोड़ी; पुलिसकर्मी खड़े-खड़े देखते रहे
लोगों ने युवक की बहादुरी की जमकर तारीफ की
इसके बाद युवक बिना डरे लगातार हमला करता है और हमलावर से बंदूक छीन लेता है। कुछ ही पलों में पूरी स्थिति बदल जाती है और वह हमलावर को पूरी तरह काबू में कर लेता है। इस घटना को देखकर लोगों को यह किसी फिल्म के एक्शन सीन जैसा लग रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स युवक की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उसे ‘रियल हीरो’ बताया और कहा कि ऐसी हिम्मत से अपराधियों का मनोबल टूट सकता है। यह वायरल वीडियो इस बात का उदाहरण है कि संकट के समय सूझबूझ और साहस से बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी हराया जा सकता है।
