किडनी, लीवर और कलेजे को सुंदर बनाने के लिए शख्स चबा गया कई डव साबुन; देखें वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
Screengrab From Posted Video
इंसान अपनी ख़ूबसूरती (Beauty) बढ़ाने के लिए कई तरह के नुस्खें आज़माता है। कई बार तो लोग डॉक्टर के पास भी चले जाते हैं, ताकि वह अपनी ख़ूबसूरती को और निखार सके। वहीं, कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) और सोप (Soap) भी मिलते हैं, जो दवा करते हैं कि, इसके इस्तेमाल से लोग अपनी निखरी त्वचा पा सकते हैं। लेकिन, इन सबको चीज़ों से कभी-कभार उल्टा असर भी पड़ता है। कुछ ऐसा ही देखने मिला है सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) एक वीडियो में, जिसमें शख्स अपनी ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा करता है, जो हैरान करने वाला है।
लोग सुंदर मन से होते हैं, लेकिन कभी-कभार लोग सुंदरता का मतलब कुछ अलग निकाल लेते हैं और कई तरह की नुस्खे आज़माते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में नज़र आ रहे शख्स ने जो किया, वह बेहद ही खतरनाक था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, यह शख्स कैमरे के सामने डव साबुन को, जो ख़ूबसूरती बढ़ाने का दवा करती है। उस साबुन को चबा-चबा कर खा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Haridwar Viral Video: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, लोगों ने किया विरोध
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
Viral Video: 23वीं मंजिल पर खतरनाक जगह लगा AC यूनिट, टेक्नीशियन ने सर्विस से किया इनकार
इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बेवक़ूफ़ डॉट कॉम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया। वीडियो के साथ कॉशन में लिखा था- अंदर से खूबसूरत होने की कोशिश। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स के सामने कई सारे डव साबुन पड़े थे। वह एक डिब्बे से साबुन निकालकर उसे चबा-चबा कर खाने लगा। शख्स बड़े आराम से अपने दांतो से साबुन काट रहा था, मानों वह कोई मूली-गाजर खा रहा हो। इस दौरान जितनी झाग बन रही थी, वो उसे भी पीते हुए दिखाई देता है। दरअसल, ऐसा बताया गया कि शख्स अन्दर से खूबसूरत बनना चाहता था।
इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स भी आकर रहे हैं। साथ ही इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है। यूज़र्स कमेंट बॉक्स में आकर लिखते हैं, ‘यह बेहद खतरनाक है। एक अन्य यूज़र ने लिखा, सुंदर होने के चक्कर में ये अस्पताल जरूर चला जाएगा।’ शख्स की ये हरकत बेहद खतरनाक है, जिसकी वजह से उसकी जान भी खतरे में आ सकती है, क्योंकि साबुन में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो हमारे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
