बाइक चलाते हुए महिला को पीटता दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Woman Assault Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक चलाते हुए पीछे बैठी महिला को मारता नजर आया, जिसे देखकर लोग नाराज हो गए।
A viral video showing a man beating a woman while riding a bike has sparked outrage online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Man Beats Woman on Bike : आज के समय में मोबाइल फोन हर किसी के हाथ में है और यही वजह है कि सड़क पर होने वाली घटनाएं भी तुरंत कैमरे में कैद हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को नाराज कर दिया है।

वीडियो में एक व्यक्ति बाइक चलाते हुए पीछे बैठी महिला के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चलती बाइक पर शख्स ने महिला को पीटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक महिला बैठी हुई है। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, यह वीडियो में साफ नहीं दिखता, लेकिन शख्स लगातार महिला को मारता नजर आता है।

वह बाइक चलाते-चलाते पीछे हाथ ले जाकर कभी महिला के बाल खींचता है तो कभी मुक्के मारता है। महिला चुपचाप बैठी रहती है और विरोध करती नजर नहीं आती। सड़क पर मौजूद किसी व्यक्ति ने यह घटना रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो को देख भड़के लोग

यह वायरल वीडियो gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक लाखों लोग इसे देख चुके थे। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा कि यह निजी मामला नहीं बल्कि अपराध है और आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।

दूसरे ने पूछा कि क्या उसे गिरफ्तार किया गया? वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि किसी ने बाइक रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर महिलाओं के साथ ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com