Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल

Malshej Ghat Viral Video: महाराष्ट्र के मलशेज घाट स्थित कालू झरने पर सेल्फी लेते समय युवक का पैर फिसला। खाई में गिरने से पहले पत्थर का सहारा मिला, पर्यटकों ने साड़ी और कपड़ों की रस्सी बनाकर जान बचाई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 07, 2026 | 09:44 PM

सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Malshej Ghat Viral Video: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मलशेज घाट का कालू झरना (Kalu Waterfall) अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन इसी खूबसूरती के बीच एक लापरवाही बड़ा हादसा बनते-बनते रह गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव के साथ खाई की ओर लुढ़कने लगा।

सेल्फी लेते-लेते हुआ हादसा

वीडियो के मुताबिक युवक झरने के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे की ओर जाने लगा। कुछ ही सेकंड में वह गहरी ढलान की तरफ पहुंच गया, जहां से उसकी जान बचना मुश्किल लग रहा था।

आखिरी पल में पत्थर बना सहारा

खाई में गिरने से ठीक पहले युवक का हाथ एक बड़े पत्थर से अटक गया। उसने पूरी ताकत से पत्थर पकड़ लिया और वहीं लटक गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और हर कोई उसे बचाने का तरीका तलाशने लगा।

सम्बंधित ख़बरें

स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO

25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश

Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द

Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

मलशेज घाट के पास कालू झरने पर एक लड़का सेल्फी लेने गया। पैर फिसला और वो गहरी घाटी की तरफ लुढ़कने लगा। आखिरी पल में एक पत्थर से उसका हाथ अटक गया, वरना सीधा धारा में समा जाता। वहाँ मौजूद लोगों और Tourists ने तुरंत साड़ी और कपड़ों से रस्सी बनाई। खतरे के बीच पहुँचकर उसे सुरक्षित… pic.twitter.com/bC8ZWf7Brx — Mandeep RajBhar (@MandeepRajBhar9) August 7, 2026

साड़ी और कपड़ों से बनाई रस्सी

मौके पर मौजूद पर्यटकों के पास रस्सी नहीं थी। ऐसे में लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए साड़ी और अन्य कपड़ों को आपस में बांधकर अस्थायी रस्सी तैयार की। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर युवक के करीब पहुंचे और कपड़ों से बनी रस्सी उसकी ओर बढ़ाई। काफी मशक्कत के बाद युवक ने रस्सी पकड़ ली और ऊपर खड़े लोगों ने धीरे-धीरे उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में उसकी जान बच गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पर्यटकों की सूझबूझ और बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स इसे सेल्फी के बढ़ते क्रेज का खतरनाक उदाहरण बताते हुए सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नदी किनारे भिड़े दो विशाल हाथी, दहाड़ और टक्कर से दहला इलाका; लोगों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि झरनों, पहाड़ियों और फिसलन वाले इलाकों में सेल्फी लेना जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञ भी ऐसे स्थानों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और खतरे वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं।

Malshej ghat kalu waterfall selfie viral video tourists save young man

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 09:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.