Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द

Mumbai Local Train: मुंबई में रविवार को मध्य रेल की मेन और हार्बर लाइन पर इंजीनियरिंग व रखरखाव कार्य के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। माटुंगा-मुलुंड और CSMT-चुनाभट्टी/बांद्रा पर कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 07, 2026 | 08:06 PM

मध्य रेल मेगा ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Central Railway Mega Block: मध्य रेलवे, मुंबई मंडल पर रविवार को इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्य के लिए मेन लाइन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक संचालित होगा। इस कारण लोकल ट्रेन सेवाओं में बड़े बदलाव होंगे और कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

मेन लाइन: माटुंगा-मुलुंड सेक्शन प्रभावित

माटुंगा और मुलुंड के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। डाउन स्लो लाइन पर CSMT से 10.14 बजे से 3.32 बजे तक चलने वाली लोकल ट्रेनों को माटुंगा-मुलुंड के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड पर रुकेंगी।

मुलुंड के बाद फिर डाउन स्लो पर आकर अपने गंतव्य तक करीब 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी। इसी तरह अप स्लो की ठाणे से 11.07 बजे से 3.51 बजे तक की ट्रेनें मुलुंड से अप फास्ट पर चलेंगी। ये मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन पर रुकेंगी और माटुंगा से वापस अप स्लो पर आएंगी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक CSMT से आने-जाने वाली सभी अप-डाउन लोकल ट्रेनें लगभग 15 मिनट देरी से चलेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

नांदेड़ डिवीजन में RPF का बड़ा एक्शन: नागावली एक्सप्रेस से 5.37 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर, शातिर चोर गिरफ्तार

चिखलवाड़ी-प्रशांतनगर SRA प्रोजेक्ट्स को मिलेगी गति, कई वर्षों से अटकी परियोजनाएं

नंबर प्लेट नहीं, पुणे की धड़कन है ‘MH-12’! अस्मिता बचाने के लिए देश में पहली बार आया RTO नंबर का नया फॉर्मूला

हार्बर लाइन: CSMT से बांद्रा/चुनाभट्टी तक सेवाएं रद्द

CSMT-चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन पर 11.40 बजे से 4.40 बजे तक और अप लाइन पर 11.10 बजे से 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
इस दौरान CSMT से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए 11.16 बजे से 4.47 बजे तक और बांद्रा/गोरेगांव के लिए 10.48 बजे से 4.43 बजे तक की डाउन सेवाएं रद्द रहेंगी। पनवेल/बेलापुर/वाशी से CSMT की 9.53 बजे से 3.20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से CSMT की 10.45 बजे से 5.13 बजे तक की अप सेवाएं भी नहीं चलेंगी।

ये भी पढे़: म्हाडा ने मुंबई में 2,640 मकानों के लिए निकाली लॉटरी, जनवरी-फरवरी 2027 में जारी होगी अगली आवास योजना

वैकल्पिक व्यवस्था

ब्लॉक के दौरान पनवेल और कुर्ला प्लेटफॉर्म 8 के बीच 20 मिनट के अंतराल पर विशेष लोकल चलाई जाएंगी। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हार्बर लाइन के पास मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति होगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को पश्चिम रेलवे भी बांद्रा-गोरेगांव के बीच सुबह 10.30 से दोपहर 3.30 बजे तक शैडो ब्लॉक लेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय से पहले योजना बनाकर यात्रा करें।

Mumbai central railway mega block main harbour line local trains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 08:06 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Train
  • Mumbai Train Mega Block

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.